Raksha Bandhan Special:इस राखी सिर्फ राखी नहीं, बहन को दें ढेर सारा प्यार और एक खूबसूरत सरप्राइज, ये टिप्स आएंगे बड़े काम

रक्षाबंधन सिर्फ कलाई पर राखी बंधवाने और मिठाई खाने का दिन नहीं है। असली टेस्ट तो तब होता है जब बहन राखी बांधकर सामने खड़ी हो और बोले- ‘गिफ्ट क्या दे रहे हो?’ भईया। अब अगर आप भी हर साल की तरह आखिरी समय पर गिफ्ट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस बार थोड़ा अपग्रेड हो जाइए। क्योंकि महंगे गिफ्ट से ज्यादा जरूरी है कि बहन को लगे कि भाई ने उसके लिए सच में कुछ सोचा है। तो इस रक्षाबंधन कुछ ऐसे काम कीजिए, जिससे बहन का मूड भी बनेगा और घर में आपकी इज्जत भी बढ़ेगी।
सिर्फ पैसे मत दो, अपनी पसंद से गिफ्ट चुनो
बहन को लिफाफा पकड़ाकर ‘जो लेना है ले लेना’ वाला सीन अब थोड़ा पुराना हो गया है। इस बार उसकी पसंद की कोई चीज चुनकर दीजिए। जैसे मेकअप, स्किन केयर, किताब, बैग, ज्वेलरी, घड़ी या कोई ऐसा सामान जो वह काफी समय से लेना चाहती हो। गिफ्ट छोटा हो सकता है, लेकिन अगर उसमें आपकी मेहनत दिखेगी तो बहन को ज्यादा अच्छा लगेगा।
ये भी पढ़ें: घर पर बनाएं मार्केट से भी ज्यादा सॉफ्ट और स्वादिष्ट मिठाई, स्वाद ऐसा कि मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
बहन को कराएं उसकी पसंद का ट्रीट
रक्षाबंधन के दिन डाइट, बजट और कैलोरी को थोड़ी देर के लिए साइड में रखिए। बहन को उसकी पसंद की जगह पर खाना खिलाने ले जाइए। पिज्जा हो, मोमोज हों, चाट हो या कोई फैंसी कैफे जिसकी बहन, उसकी पसंद और हां, बिल आने पर अचानक वॉशरूम जाने की एक्टिंग बिल्कुल मत करना। नहीं तो पूरी महनत पर पानी फीर जाएगा।
एक प्यारा सा मैसेज भी बनता है
अगर आप दूर रहते हैं और राखी पर मिलना मुश्किल है तो सिर्फ ‘Happy Raksha Bandhan’ लिखकर काम मत चलाइए। एक छोटा सा दिल से लिखा मैसेज भेजिए। बचपन की कोई मजेदार याद, कोई पुरानी शरारत या बहन की कोई ऐसी बात याद दिलाइए, जिससे उसे लगे कि भाई को सिर्फ राखी की तारीख ही नहीं, बहन भी याद रहती है।
ये भी पढ़ें: नागपंचमी पर साल में सिर्फ एक बार खुलता है ये मंदिर, आधी रात पट खुलते ही उज्जैन में उमड़ा भक्तों का सैलाब
बहन को एक दिन की 'Lady Boss' बना दीजिए
अगर आप साथ रहते हैं तो इस दिन घर के छोटे-मोटे काम खुद संभाल लीजिए। चाय बना दी, कमरे की सफाई कर दी या बहन को उसकी पसंद की चीज लाकर दे दी। मतलब साफ है, एक दिन के लिए भाई नहीं, बहन का Personal Assistant बन जाइए।
सबसे बड़ा गिफ्ट है बहन की मदद
अगर बहन किसी काम, पढ़ाई, करियर या किसी और चीज को लेकर परेशान है तो उसकी मदद कीजिए। कई बार बहन को महंगा गिफ्ट नहीं, बस यह सुनना होता है- ‘टेंशन मत ले, मैं हूं ना’। यही बात आपके रिश्ते को और मजबूत बनाती है।
आखिर में राखी सिर्फ रस्म नहीं
राखी का मतलब सिर्फ धागा बांधना और बदले में गिफ्ट देना नहीं है। यह भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का मौका है। इसलिए इस बार बहन को खुश करने के लिए जेब ज्यादा नहीं, दिल थोड़ा बड़ा कीजिए। क्योंकि महंगा गिफ्ट कुछ दिन याद रहता है, लेकिन आपका प्यार, समय और छोटी-सी कोशिश लंबे समय तक याद रहती है।












