PlayBreaking News

मौसम बदलते ही हो रही है तबीयत खराब?इन आसान बातों का रखें ध्यान, बीमारियों से रहेंगे दूर

मौसम बदलने के साथ वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है। जानिए बदलते मौसम में खुद को स्वस्थ रखने के आसान उपाय, किन बातों का रखें ध्यान और कब डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
Follow on Google News
इन आसान बातों का रखें ध्यान, बीमारियों से रहेंगे दूर
मौसम बदलने के साथ वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है।

Health Tips: मौसम बदलते ही कई लोगों को सर्दी-जुकाम, खांसी, वायरल बुखार, गले में दर्द और एलर्जी जैसी परेशानियां होने लगती हैं। डॉक्टरों के अनुसार, तापमान में बदलाव और बढ़ती नमी के कारण वायरस और बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं। ऐसे में थोड़ी-सी सावधानी आपको कई बीमारियों से बचा सकती है।

क्यों बढ़ जाता है बीमारी का खतरा?

मौसम बदलने पर शरीर को नए तापमान के अनुसार खुद को ढालने में समय लगता है। इस दौरान अगर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो, तो संक्रमण जल्दी हो सकता है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को सबसे ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

ये भी पढ़ें: IBPS Clerk Recruitment 2026 : बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका! IBPS ने निकाली 11 हजार से ज्यादा वैकेंसी, जानें योग्यता और फीस

इन बातों का रखें खास ध्यान

बदलते मौसम में हमेशा ताजा और घर का बना खाना खाएं। बाहर का खुला खाना खाने से बचें और केवल साफ पानी ही पिएं। खाना खाने से पहले और बाहर से आने के बाद साबुन से हाथ जरूर धोएं। इससे कई तरह के संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। अगर बारिश में भीग गए हैं तो गीले कपड़ों और जूतों में ज्यादा देर न रहें। तुरंत सूखे कपड़े पहनें और पैरों को अच्छी तरह साफ करके सुखाएं। लंबे समय तक नमी रहने से फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

अच्छी नींद और पौष्टिक भोजन है जरूरी

रोज 7 से 8 घंटे की नींद लें। अपनी डाइट में मौसमी फल, हरी सब्जियां, दाल, दूध और विटामिन-सी से भरपूर चीजें शामिल करें। पर्याप्त पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और इम्यूनिटी भी बेहतर बनी रहती है।

ये भी पढ़ें: Happy Friendship Day 2026 : फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों को करना चाहते हैं विश, भेजें ये 10 दिल छू लेने वाले मैसेज

कब डॉक्टर से करें संपर्क?

अगर तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ, लगातार खांसी, उल्टी-दस्त या कमजोरी कई दिनों तक बनी रहे, तो बिना देरी किए डॉक्टर से सलाह लें। समय पर इलाज कराने से बीमारी गंभीर होने का खतरा कम हो जाता है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts