IBPS Clerk Recruitment 2026 :बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका! IBPS ने निकाली 11 हजार से ज्यादा वैकेंसी, जानें योग्यता और फीस

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने CRP CSA-XVI के तहत क्लर्क (कस्टमर सर्विस एसोसिएट) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए देशभर के 11 सरकारी बैंकों में कुल 11,403 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
आईबीपीएस की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होना जरूरी है।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु : 20 वर्ष
अधिकतम आयु : 28 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क कितना है?
ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग : 850 रुपये
एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग : 175 रुपये
ध्यान रहे कि आवेदन शुल्क जमा होने के बाद वापस नहीं किया जाएगा।
किन बैंकों में होगी भर्ती?
इस भर्ती के तहत देश के 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नियुक्तियां की जाएंगी।
- बैंक ऑफ इंडिया
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
- पंजाब नेशनल बैंक
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र
- इंडियन बैंक
- पंजाब एंड सिंध बैंक
- बैंक ऑफ बड़ौदा
- केनरा बैंक
- इंडियन ओवरसीज बैंक
- यूको बैंक
कब होगी परीक्षा?
आईबीपीएस के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार-
प्रीलिम्स परीक्षा : 10 और 11 अक्टूबर 2026
मेंस परीक्षा : 27 दिसंबर 2026
प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट भी देना होगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- CRP CSA-XVI भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें।
- सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
चयन प्रक्रिया
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा।
- प्रीलिम्स परीक्षा
- मेंस परीक्षा
- लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट
इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।











