Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना में एसबीआई एटीएम से लाखों की चोरी, मशीन काटकर ले गए नकदी, पुलिस जांच में जुटी

Follow on Google News
गुना में एसबीआई एटीएम से लाखों की चोरी, मशीन काटकर ले गए नकदी, पुलिस जांच में जुटी

गुना। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बदमाशों ने जैन धर्मकांटे के सामने स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को गैस कटर से काटकर लाखों रुपए की नकदी चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी सीपीएस चौहान सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

एटीएम का दरवाजा काटा, औजार छोड़ गए चोर

चोरों ने एटीएम मशीन के आगे के हिस्से को दरवाजे की तरह काट दिया। अंदर से मशीन पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली। मौके पर सब्बल, पाना और अन्य औजार भी मिले हैं, जिससे साफ है कि चोरी को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। एटीएम के पास रहने वाली मालकिन सिंघई ने बताया कि सुबह जब उन्होंने बाहर झाड़ू लगाने के लिए शटर देखा तो वह आधा खुला था। झांककर देखा तो मशीन टूटी हुई थी और तुरंत परिजनों व पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और बैंक अधिकारी पहुंचे मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। चोरी गई राशि की सही जानकारी अब तक नहीं दी गई है, लेकिन अनुमान है कि रकम लाखों में है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts