Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन-2 का ऐलान, स्मृति ईरानी का होगा धमाकेदार कमबैक, जानें रिलीज डेट

Follow on Google News
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन-2 का ऐलान, स्मृति ईरानी का होगा धमाकेदार कमबैक, जानें रिलीज डेट
टीवी इतिहास का सबसे यादगार और पसंदीदा शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने आ रहा है। इस सीरियल को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है, जिससे सुनकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

जल्द होगा सीजन-2 का प्रीमियर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शो का दूसरा सीजन 3 जुलाई 2025 से शुरू हो सकता है। खास बात यह है कि इसी तारीख को 25 साल पहले 2000 में इसका पहला एपिसोड टेलीकास्ट हुआ था। यानी शो की वापसी एक खास मौके पर हो सकती है।

फिर दिखेंगी 'तुलसी विरानी' यानी स्मृति ईरानी

एक बार भी स्मृति ईरानी शो में तुलसी विरानी के आइकॉनिक किरदार में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। इसके साथ ही वह लंबे समय बाद टीवी की दुनिया में वापसी कर रही हैं।

150 एपिसोड का होगा दूसरा सीजन

शो के नए सीजन में करीब 150 एपिसोड होंगे। इसकी कहानी को क्लासिक और नए नजरिए से पेश किया जाएगा। हालांकि, अभी तक शो के मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

जीतेंद्र कपूर भी आएंगे नजर

एक और खास बात ये हैं कि इस बार शो में एकता कपूर के पिता जीतेंद्र भी दिखाई दे सकते हैं। वे इस सीजन का हिस्सा बनकर दर्शकों के लिए सरप्राइज बनेंगे।

25 साल बाद लौटेगा वो जादू

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने 2000 से 2008 तक चलकर टीवी की दुनिया में इतिहास रच दिया था। अब इसका दूसरा सीजन फिर से उसी यादों को ताजा करने के लिए तैयार है।

बर्थडे पार्टी में दिखी पुरानी कास्ट

हाल ही में एकता कपूर के 50वें जन्मदिन की पार्टी में शो की कास्ट एक बार फिर साथ नजर आई। इसमें अमर उपाध्याय (मिहिर विरानी), मौनी रॉय, करिश्मा तन्ना, अनीता हसनंदानी जैसे सितारे शामिल थे।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts