Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी से दिया इस्तीफा, लगाया ये आरोप

Follow on Google News
चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी से दिया इस्तीफा, लगाया ये आरोप
भोपाल। मध्य प्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, इससे पहले गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा से भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी छोड़ने की घोषणा करने के बाद वीरेंद्र रघुवंशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सिंधिया के आने के बाद भाजपा की रीतिनीति ही बदल गई है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी में उन्हें 'नजरअंदाज' किया गया।

BJP के पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही : वीरेंद्र रघुवंशी

विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने प्रदेश अध्यक्ष को संबोधित करते हुए अपने इस्तीफे में लिखा कि उनके आने के बाद भाजपा की रीतिनीति ही बदल गई है। भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। विधायक ने अधिकारियों की पोस्टिंग को लेकर भी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि साढ़े 3 साल से मुख्यमंत्री को अपनी पीड़ा बता रहा हूं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। विधायक ने लिखा है कि आज भारी मन से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता एवं विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदेश कार्यसमिति के पद से मैं अपना इस्तीफा दे रहा हूं। पिछले 3 साल से कई बार अपनी पीड़ा मुख्यमंत्री और शीर्ष नेतृत्व के सामने रखी पर आप सभी ने कभी ध्यान नहीं दिया।

उपेक्षा के लगाए आरोप

पत्र में विधायक रघुवंशी ने यह भी लिखा कि पूरे ग्वालियर-चंबल संभाग में मेरे जैसे पार्टी के कई कार्यकर्ताओं की उपेक्षा नवागत भाजपाई करते रहे और यह सब आज तक हमारे साथ सिर्फ इसलिए होता रहा है, चूंकि हमने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का काम किया और सफलता पाई।

मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए

विधायक ने आगे लिखा कि शिवपुरी एवं कोलारस विधानसभा में भ्रष्ट अधिकारियों की पोस्टिंग सिर्फ इसलिए की जा रही है, ताकि वे मेरे हर विकास कार्य में रुकावट डाल सकें और मुझे व मेरे कार्यकर्ताओं को परेशान कर सकें। सिंधिया जी ने यह कहकर कांग्रेस की सरकार गिराई थी कि किसानों का 2 लाख रुपये का कर्ज माफ नहीं किया जा रहा, लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद उन्होंने कर्ज माफी तो दूर, आज तक इस बारे में बात तक नहीं की। विधायक ने कहा कि विधायक दल पार्टी की बैठकों में प्रदेश हित के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं करना चाहता, बल्कि भ्रष्ट मंत्रियों का बचाव अवश्य करते हैं। मैं जनसेवक हूं, ऐसे वातावरण में घुटन महसूस कर रहा हूं और आहत हूं। बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी से दिया इस्तीफा, देखें पत्र.... मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts