Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राहुल और प्रियंका गांधी से किरेन रिजिजू ने की मुलाकात, परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पर मांगा समर्थन

संसद के मानसून सत्र में पिछले एक सप्ताह से जारी गतिरोध को खत्म करने के प्रयास तेज हो गए हैं। इसी कड़ी में संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने पर चर्चा की। करीब 50 मिनट तक चली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हुई।
राहुल और प्रियंका गांधी से किरेन रिजिजू ने की मुलाकात, परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पर मांगा समर्थन
राहुल गांधी से मिले किरेन रिजिजू,

सूत्रों के अनुसार, किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से परिसीमन और महिला आरक्षण संविधान संशोधन विधेयक पर कांग्रेस का सहयोग मांगा। राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बिना सदन की कार्यवाही सामान्य नहीं हो सकती। बैठक के बाद रिजिजू ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की और फिर गृह मंत्री को पूरी चर्चा की जानकारी दी। मानसून सत्र के बाकी दिनों को देखते हुए इस बैठक को राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।

राहुल गांधी और किरेन रिजिजू के बीच लंबी बैठक

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की, जो करीब 50 मिनट तक चली। बैठक के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। दोनों नेताओं के बीच संसद में जारी गतिरोध समाप्त करने और सदन की कार्यवाही को सामान्य बनाने पर चर्चा हुई।

प्रेम प्रसंग का आरोप... कानून को दरकिनार कर भीड़ बनी 'जज'; महिला-पुरुष को बांधकर गांव में घुमाया

कांग्रेस ने रखी ये मांग 

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने बैठक में साफ कहा कि चंदा चोरी और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह का बयान आए बिना सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकती। उन्होंने इस मांग को विपक्ष का प्रमुख मुद्दा बताया। कांग्रेस का कहना है कि इन विषयों पर सरकार को सदन में जवाब देना चाहिए। इसी कारण विपक्ष लगातार संसद के भीतर और बाहर विरोध कर रहा है।

Breaking News

परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पर भी हुई चर्चा

बैठक के दौरान किरेन रिजिजू ने परिसीमन और महिला आरक्षण संविधान संशोधन विधेयक पर कांग्रेस से सहयोग की अपील की। इसके बाद रिजिजू ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की और फिर गृह मंत्री अमित शाह को बैठक की पूरी जानकारी दी। सरकार की कोशिश है कि महत्वपूर्ण विधेयकों पर विपक्ष का सहयोग मिले। ताकि बाकी सत्र के दौरान विधायी कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ सके।

संसद में गतिरोध को खत्म करने को लेकर भी हुई चर्चा  

पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से संसद का मानसून सत्र लगातार हंगामे की भेंट चढ़ता रहा है। नीट पेपर लीक के मुद्दे पर दोनों सदनों में चर्चा जरूर हुई, लेकिन उसके बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार बाधित होती रही। इस दौरान सरकार ने कुछ महत्वपूर्ण विधेयक विपक्ष के शोर-शराबे के बीच ही पारित कराए। अब सत्र के केवल छह दिन बचे हैं, इसलिए गतिरोध समाप्त करने के प्रयास और तेज हो गए हैं।

Share Market Today: सेंसेक्स में 152 अंक की तेजी, निफ्टी 10 अंक चढ़कर 24624 पर बंद; रियल्टी और ऑटो सेक्टर में खरीदारी

सरकार के पास दो विकल्प हैं 

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि किरेन रिजिजू प्रधानमंत्री के एजेंडे को लेकर राहुल गांधी से मिलने पहुंचे थे, जबकि कांग्रेस चंदा चोरी के मुद्दे पर चर्चा चाहती है। पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून से जुड़ा विधेयक पारित होने के बाद विपक्ष अपनी दो प्रमुख मांगों पर अड़ा हुआ है। ऐसे में सरकार के सामने विपक्ष के सहयोग से परिसीमन विधेयक पेश करने या फिर मानसून सत्र को 15 अगस्त के बाद आगे बढ़ाने जैसे विकल्प मौजूद हैं। इस संविधान संशोधन विधेयक में लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि और अगले लोकसभा चुनाव से 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का प्रावधान प्रस्तावित है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts