खारून नदी का जलस्तर बढ़ा, महादेव घाट में मूर्ति विसर्जन बंद

रायपुर: राजधानी रायपुर में खारून नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए महादेव घाट के पास नगर निगम के विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया फिलहाल बंद कर दी है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अगले आदेश तक विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन के लिए न आएं।
ये भी पढ़ें: झीरम घाटी कांठ पर दिल्ली में बड़ा मंथन आज, राहुल गांधी के साथ पीड़ित परिवार से मिलेंगे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी नेता
बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लिया फैसला
प्रशासन के अनुसार खारून नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में महादेव घाट स्थित विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विसर्जन प्रक्रिया अस्थायी रूप से रोक दी गई है।

नागरिकों से सहयोग की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे फिलहाल महादेव घाट के समीप स्थित विसर्जन कुंड की ओर मूर्ति विसर्जन के लिए न आएं। साथ ही प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है।
ये भी पढ़ें: झीरम घाटी कांठ पर दिल्ली में बड़ा मंथन आज, राहुल गांधी के साथ पीड़ित परिवार से मिलेंगे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी नेता
जलस्तर सामान्य होने पर फिर शुरू होगा विसर्जन
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खारून नदी का जलस्तर सामान्य होने के बाद महादेव घाट के समीप विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी। विसर्जन शुरू करने को लेकर प्रशासन की ओर से अलग से सूचना जारी की जाएगी।




















