खारून नदी का जलस्तर बढ़ा, महादेव घाट में मूर्ति विसर्जन बंद
रायपुर में खारून नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण प्रशासन ने महादेव घाट के समीप नगर निगम के विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया फिलहाल बंद कर दी है। प्रशासन ने नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया है। अधिकारियों के मुताबिक बढ़ते जलस्तर के बीच विसर्जन के दौरान किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए लोगों को विसर्जन कुंड में नहीं आने की अपील की गई है।
PREM
26 Sep 2026


























