Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खरगोन : कर्फ्यू में दी 2 घंटे की ढील, इन दुकानों को खोलने की मिली है अनुमति

खरगोन : कर्फ्यू में दी 2 घंटे की ढील, इन दुकानों को खोलने की मिली है अनुमति
खरगोन में राम नवमी की शोभायात्रा में हुए पथराव के बाद से कर्फ्यू जारी है। जिसमें आज को 2 घंटे की ढील दी गई है। जिसमें महिलाओं को बिना वाहन के कर्फ्यू में ढील दी गई। ढील में सिर्फ किराना, सब्जी, दूध और मेडिकल की दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। ये भी पढ़ें: खरगोन में चला मामा का बुलडोजर : दंगाईयों के घरों को किया जमींदोज, देखें VIDEO https://twitter.com/psamachar1/status/1514542603580362756?t=YOk3NlBSv8BJAhTo0CcqsA&s=08  

संदिग्धों पर कार्रवाई की जा रही है : गृह मंत्री

खरगोन कर्फ्यू को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज सख्त तेवर दिखाएं। उन्होंने कहा कि खरगोन में स्थिति नियंत्रण में है। संदिग्धों पर कानून कार्रवाई की जा रही है। जो लोग सोशल मीडिया पर प्रदेश के अमन-चैन से खिलवाड़ करेंगे, उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा।

दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक कर्फ्यू में ढील

खरगोन कलेक्टर अनुग्रहा पी ने कर्फ्यू में ढील दी है। जिसके तहत खरगोन शहर में आज दोपहर 03 से शाम 05 बजे तक कर्फ्यू में सिर्फ महिलाओं को बिना वाहन के लिए मिलेगी छूट। ये छूट सिर्फ किराना, सब्जी दूध और मेडिकल के लिए ही होगी। नागरिक अपने नजदीकी किराना दुकान से ही समान खरीदेंगे। नपा और राजस्व अधिकारियों की तैयारी हुई पूरी।

सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक

आमजन को मूलभूत सेवाएं प्राप्त हो सकें, इसके लिए खरगोन कलेक्टर अनुग्रहा पी की अनुशंसा पर कर्फ्यू में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक ढील दी गई है। इस दौरान केवल महिलाओं को ही घरों से बाहर निकलने की अनुमति है। केवल दूध, सब्जी, किराना और मेडिकल दुकानें खुली रहेंगी।

राम नवमी पर लगाया था कर्फ्यू

बता दें खरगोन में रविवार को राम नवमी के मौके पर निकाली जा रही शोभायात्रा में कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था। जिसके चलते रविवार रात से जिले में कर्फ्यू लगा दिया था। लगातार 4 दिन से जारी कर्फ्यू में गुरुवार को दो घंटे की ढील दी गई। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts