खरगोन में चला मामा का बुलडोजर : दंगाईयों के घरों को किया जमींदोज, देखें VIDEO

Follow on Google News
खरगोन में चला मामा का बुलडोजर : दंगाईयों के घरों को किया जमींदोज, देखें VIDEO
खरगोन में राम नवमी पर हुई हिंसा पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दंगाईयों पर कर्रवाई करने को कहा था। इस पर सोमवार को जिला प्रशासन ने दंगाईयों के मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की गई। वहीं शहर के संवेदनशील छोटी मोहन टॉकीज क्षेत्र में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मकानों को तोड़ा गया है। ये भी पढ़ें: खरगोन में कर्फ्यू के चलते परीक्षाएं स्थगित, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- जिन घरों से पत्थर आए हैं, उन घरों को बना देंगे पत्थर का ढेर https://twitter.com/psamachar1/status/1513447984184262658?t=i11aARqUl0CD5l_F2_GsvA&s=08

राम नवमी पर हुआ था विवाद

रविवार को राम नवमी पर शोभायात्रा निकालने के दौरान सम्प्रदायिक विवाद हुआ था। जिसमें दंगाईयों ने पथराव, आगजनी की घटना की थी। साथ ही गोली लगने से खरगोन एसपी सिद्धार्थ चौधरी और 10 पुलिस कर्मी घायल हुए थे। इसके बाद सोमवार को दंगाईयों के मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई है। शहर के संवेदनशील छोटी मोहन टॉकीज क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में मकानों को तोड़ा जा रहा है।

शहर में बुलडोजर चलाया

खरगोन कलेक्टर ने ट्वीट कर कहा कि खरगोन शहर में पथराव के बाद माहौल बिगाड़ने वालो की धरपकड़ के बाद उन्हें आर्थिक नुकसान के तौर पर दंडित किया जा रहा है। शासन के निर्देशों के बाद प्रभावित क्षेत्र में बुलडोजर चलाया है। ये भी पढ़ें: खरगोन की घटना पर CM शिवराज की चेतावनी; बोले- मध्य प्रदेश की धरती पर दंगाइयों के लिए नहीं है जगह, आगजनी पर कही ये बात

77 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि खरगोन की घटना में अब तक 77 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अभी और लोगों की गिरफ्तारी होगी। खरगोन में अब शांति है। दोषियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने का अभियान शुरू किया गया है। एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। गुनहगारों से सख्ती से निपटा जाएगा। खरगोन में जिन घरों से पत्थर आए हैं, उन घरों को पत्थर का ढेर बनाएंगे।

सीएम शिवराज की चेतावनी

खरगोन की घटना को लेकर रविवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इस हिंसा में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें बख्सा नहीं जाएगी। सीएम ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर खरगोन में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मध्य प्रदेश की धरती पर दंगाइयों के लिए कोई स्थान नहीं है। यह दंगाई चिन्हित कर लिए गए हैं, इनको छोड़ा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts