Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘प्रेग्नेंसी बाइबल’ बुक कंट्रोवर्सी : किसी को ठेस नहीं पहुंचाई... MP हाईकोर्ट में Kareena Kapoor ने दिया जवाब, धार्मिक भावनाएं आहत करने का है आरोप

Follow on Google News
‘प्रेग्नेंसी बाइबल’ बुक कंट्रोवर्सी : किसी को ठेस नहीं पहुंचाई... MP हाईकोर्ट में Kareena Kapoor ने दिया जवाब, धार्मिक भावनाएं आहत करने का है आरोप
जबलपुर। एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपनी किताब प्रेग्नेंसी बाइबल पर उठे विवाद को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट में जवाब पेश किया। करीना की तरफ से उनके वकील ने कोर्ट को बताया कि, किताब का जो टाइटल लिया गया है, उसमें ऐसा कुछ भी नहीं है, जिससे किसी की भी धार्मिक भावनाएं आहत हो या फिर किसी को ठेस पहुंचे।

10 सितंबर को होगी सुनवाई

करीना कपूर की बुक प्रेग्नेंसी बाइबिल के मामले में अब अगले हफ्ते सुनवाई होगी। अब कोर्ट में इस मामले की सुनवाई 10 सितंबर को होगी। इस मामले में पहली सुनवाई अगस्त 2022 में हुई थी। तब हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को भी पार्टी बनाने का कहा था। इसके बाद वकील एंथोनी ने कोर्ट में मेमोरेंडम लगाया था। जिस पर 10 मई को फिर सुनवाई हुई, कोर्ट ने करीना कपूर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

क्या है पूरा मामला

करीना ने 'करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबल' बुक लिखी थी। एक्ट्रेस ने 9 अगस्त 2021 को अपनी किताब 'प्रेग्नेंसी बाइबल' लॉन्च की थी। इस बुक को लेकर ईसाई धर्म के लोगों ने आपत्ति जताई थी। जबलपुर के वकील किस्ट्रोफर एंथोनी ने 2022 में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर करीना कपूर के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की थी। किताब पर उठे विवाद के बाद मध्य प्रदेश की जबलपुर हाईकोर्ट ने मामले में करीना से जवाब मांगा था। जिस पर उन्होंने मंगलवार (27 अगस्त) को अपना जवाब हाईकोर्ट में पेश किया।

याचिका में क्या कहा गया था

एडवोकेट क्रिस्टोफर एंथोनी ने साल 2022 में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। उन्होंने कहा था कि, बुक के टाइटल में बाइबल जोड़ने से ईसाई धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। बाइबल ईसाई धर्म का धार्मिक ग्रंथ है। इस पवित्र पुस्तक में प्रभु यीशू की शिक्षा का वर्णन पाया जाता है। करीना की किताब में बाइबल का इस्तेमाल ठेस पहुंचाने वाला है। उनकी याचिका पर पहली सुनवाई अगस्त 2022 में हुई थी, तब हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को भी पार्टी बनाने के लिए कहा था। जिसके बाद में मामला कुछ ठंडा पड़ गया। वहीं एंथोनी के कोर्ट में मेमोरेंडम लगाने के बाद 10 मई को सुनवाई हुई।

साल 2021 में लॉन्च की थी किताब

करीना कपूर खान ने 9 अगस्त 2021 को प्रेग्नेंसी पर लिखी किताब ‘करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबल’ लॉन्च की थी। एक्ट्रेस ने इस किताब को अपना तीसरा बच्चा कहा था। इस किताब में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के बारे में बात की थी। प्रेग्नेंसी के दौरान जीवन में आए उतार-चढ़ावों पर बात की। साथ ही नई मांओं और जल्द मां बनने वाली महिलाओं को मदरहुड और बच्चों का ख्याल रखने की टिप्स भी दी थी। इस किताब में नई डाइट, फिटनेस, सेल्फ केयर और नर्सरी तैयार करने की टिप्स दी गई हैं।

साल 2021 में दूसरी बार मां बनी थीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस करीना कपूर ने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी की थी। जिसके बाद वे 2016 में पहली बार मां बनीं और उन्होंने तैमूर को जन्म दिया था। करीना ने 21 फरवरी 2021 को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। बेटे का नाम पहले जेह अली खान बताया जा रहा था, लेकिन अपनी बुक में करीना ने बेटे का नाम जहांगीर बताया। ये भी पढ़ें- करीना कपूर को एमपी हाईकोर्ट का नोटिस : धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप, किताब ‘प्रेगनेंसी बाइबल’ से जुड़ा है मामला
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts