Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Kanpur Crime News : पड़ोसी ने घूमने का झांसा देकर पूरे परिवार पर बरपाया कहर, महिला की बर्बरता से हत्या

Follow on Google News
Kanpur Crime News : पड़ोसी ने घूमने का झांसा देकर पूरे परिवार पर बरपाया कहर, महिला की बर्बरता से हत्या
कानपुर। चित्रकूट दर्शन के बहाने कानपुर के गुजैनी निवासी एक परिवार को अपहरण कर चलती कार में हत्या करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार को आरोपियों ने झांसा देकर जाल में फंसाया था। आरोपियों ने महिला की हत्या कर शव को जालौन जिले के पास एक पुलिया के नीचे छिपा दिया। वहीं, पति और बेटा किसी तरह बच निकले। ढाई साल की बच्ची को भी जालौन जिले की सीमा पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने कार को बरामद कर चालक को हिरासत में लिया है।

पत्नी का बेरहमी से कत्ल

गुजैनी निवासी सूरज यादव अपने परिवार के साथ पड़ोसी त्रिभुवन उर्फ चाचा और उसके साथी वीर सिंह के साथ चित्रकूट दर्शन के लिए निकले थे। आगे चलकर गाड़ी में एक और व्यक्ति को बैठाया गया, जिसे त्रिभुवन ने अपना फूफा बताया। कार के हमीरपुर जिले में पहुंचते ही त्रिभुवन और फूफा ने सूरज और उसकी पत्नी का अंगोछे से गला कसने की कोशिश की। सूरज किसी तरह गाड़ी से कूदने में कामयाब रहा और जान बचाने के लिए झाड़ियों में छिप गया। आरोपियों ने सूरज की पत्नी अमन यादव का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने उसके सिर और चेहरे पर हथौड़े से हमला किया।

बेटे को मरा समझ सड़क पर छोड़ा

सूरज के बेटे शिव की भी गला दबाकर मारने की कोशिश की गई। बाद में उसे मरा समझकर सड़क किनारे गड्ढे में फेंक दिया गया। जब उसे होश आया तो उसने पास के मंदिर में पहुंचकर पुजारी को पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद फौरन पुजारी ने यूपी 112 पर पुलिस को सूचित किया।

चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घटना के बाद सूरज ने जरिया थाने में चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। बाद में अमन यादव की मौत को लेकर धाराएं बढ़ा दी गईं। पुलिस ने कार को ट्रेस कर चालक को गिरफ्तार कर लिया और उसकी जानकारी पर अमन का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जालौन पुलिस ने ढाई साल की बच्ची को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया है।

क्यों किया त्रिभुवन ने ऐसा ?

परिवार पहले भी एक बार आरोपी त्रिभुवन के साथ चित्रकूट जा चुका था। 4 अक्टूबर को सूरज के बेटे रामजी का जन्मदिन है, इसी वजह से परिवार चित्रकूट दर्शन जा रहा था। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और त्रिभुवन सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हालांकि, घटना के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts