‘कंगना-चखना सब चटनी हैं’,राहुल गांधी पर टिप्पणी के बाद भड़के पप्पू यादव, ‘टपोरी’ बयान पर सियासत गरम

पप्पू यादव ने कंगना रनौत के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को लेकर टिप्पणी की थी। पटना में मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि राजनीति में व्यक्तिगत टिप्पणियों की जगह नहीं है और ऐसे बयानों को नजरअंदाज करना चाहिए।
राहुल गांधी पर टिप्पणी के बाद भड़के पप्पू यादव, ‘टपोरी’ बयान पर सियासत गरम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    हाल ही में मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी  को लेकर बयान दिया था। इस बयान के बाद विपक्षी नेताओं में नाराजगी देखी जा रही है। अब पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कंगना रनौत पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

    पप्पू यादव ने कसा तंज

    पप्पू यादव ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कंगना रनौत के बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि राजनीति में किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि रोपिएगा बबूल खाइएगा खजूर। यहां व्यक्तिगत आलोचना की कोई जगह नहीं है। कंगना रनौत पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार। कंगना को नजरअंदाज कीजिए। कंगना-चखना ये सब चटनी हैं, इन्हें अनदेखा करना चाहिए।

    Twitter Post

    कंगना रनौत ने क्या कहा था

    दरअसल, कंगना रनौत ने हाल ही में राहुल गांधी को लेकर तीखी टिप्पणी की थी। उन्होंने राहुल गांधी को ‘टपोरी’ कहा था। कंगना का आरोप था कि राहुल गांधी का व्यवहार असभ्य है और उनका रवैया गली-मोहल्ले के लड़कों जैसा लगता है। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके व्यवहार से महिला सांसद खुद को असहज महसूस करती हैं।

    ये भी पढ़ें: ‘राहुल गांधी टपोरी स्टाइल में आते हैं संसद…’, कंगना रनौत बोलीं- उन्हें देखकर महिलाएं होती हैं अनकंफर्टेबल

    प्रियंका गांधी से सीखने की दी थी सलाह

    मीडिया से बातचीत के दौरान कंगना रनौत ने कहा था कि राहुल गांधी लोगों से तू-तड़ाक करके बात करते हैं। जब कोई नेता बातचीत दे रहा होता है तो वे बीच में टोका-टोकी करते हैं। उन्होंने इस व्यवहार को शर्मनाक बताते हुए कहा था कि राहुल गांधी को अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के व्यवहार से सीखना चाहिए।

    बयान के बाद बढ़ा राजनीतिक विवाद

    कंगना रनौत के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कई कांग्रेस नेताओं ने उनके बयान की आलोचना की और इसे अनुचित बताया है। राजनीतिक दलों के बीच इस मुद्दे को लेकर बयानबाजी जारी है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts