PlayBreaking News

ज्वेलर्स को बातों में उलझाया:डेढ़ लाख के गहने लेकर बाइक से फरार

कनाड़िया रोड स्थित चंद्रिका ज्वेलर्स में एक युवक ने खरीदारी का बहाना बनाकर करीब डेढ़ लाख रुपए के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
Follow on Google News
डेढ़ लाख के गहने लेकर बाइक से फरार

इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र में स्थित एक ज्वेलरी दुकान से सोने के आभूषण लेकर फरार हुए शातिर बदमाश की तलाश में पुलिस जुट गई है। आरोपी ने बड़ी चालाकी से पहले दुकान संचालक और कर्मचारी को बातचीत में उलझाया और फिर मौका मिलते ही करीब डेढ़ लाख रुपए मूल्य के सोने के गहने लेकर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

यह भी देखें: उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन का मामला पहुंचा हाईकोर्ट : 16 हजार वर्ग किमी क्षेत्र वाली अधिसूचना पर उठे संवैधानिक सवाल?

पुलिस के अनुसार कनाड़िया रोड स्थित चंद्रिका ज्वेलर्स के संचालक 70 वर्षीय शिवशंकर विजयवर्गीय की दुकान पर सोमवार सुबह एक युवक पहुंचा था। उसने किसी को उपहार देने की बात कहकर दो सोने की अंगूठियां और एक सोने की चेन पसंद की। बातचीत के दौरान करीब डेढ़ लाख रुपए में सौदा तय हुआ। इसके बाद युवक एटीएम से नकद राशि निकालकर आने की बात कहकर वहां से चला गया। शाम करीब पांच बजे वही युवक दोबारा दुकान पर पहुंचा। उसने काउंटर पर बैठी युवती से पहले पसंद किए गए गहने फिर से दिखाने को कहा और बताया कि वह नकद भुगतान करेगा। युवती ने भरोसा कर चेन और अंगूठियों का बॉक्स उसके सामने रख दिया।

/img/67/1782274456912

 

यह भी देखें: लखनऊ अग्निकांड में कोर्ट सख्त: 4 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, सीने में दर्द की दलील फेल

इसी दौरान आरोपी ने दुकान संचालक शिवशंकर विजयवर्गीय से गहनों का वजन कराने की बात कही। जैसे ही संचालक अपनी कुर्सी से उठकर वजन करने के लिए आगे बढ़े, आरोपी ने मौके का फायदा उठाया और गहनों का बॉक्स उठाकर दुकान से बाहर भाग निकला। दुकान के बाहर पहले से एक बाइक तैयार खड़ी थी। आरोपी उस पर सवार होकर कुछ ही सेकंड में फरार हो गया। घटना के बाद दुकान संचालक और कर्मचारियों ने उसका पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया।

यह भी देखें: दिल्ली में फिर उठीं लपटें! उद्योग भवन के पास भड़की भीषण आग, 200 आशियाने जलकर खाक, घंटों तक चला रेस्क्यू 

पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में आरोपी मास्क और टोपी पहने नजर आ रहा है। पुलिस का मानना है कि उसने अपनी पहचान छिपाने के उद्देश्य से यह तरीका अपनाया था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने वारदात से पहले दुकान की रेकी की थी। पुलिस को संदेह है कि वह पूरी तैयारी के साथ चोरी की नीयत से दुकान पर पहुंचा था। जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि आरोपी जिस बाइक से आया था, उसकी नंबर प्लेट हटा दी गई थी, जिससे उसकी पहचान आसानी से न हो सके। कनाड़िया थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts