Koffee With Karan 8 : काजोल ने जब गलती से मणिरत्नम की फिल्म 'दिल से' को ठुकराकर इस फिल्म को चुना, करण जौहर ने किया एक्ट्रेस की भूल का खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क। करण जौहर 'कॉफी विद करण 8' के एपिसोड में काजोल और रानी मुखर्जी पहुंची। दोनों ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए। इस दौरान करण जौहर ने काजोल से जुड़े एक किस्से के बारे में भी खुलासा किया। जब काजोल ने डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म दिल से को इंकार कर करण जौहर की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ को चुना। मणिरत्नम ने फोन पर काजोल से फिल्म के लिए बात करने की कोशिश की लेकिन काजोल ने यह मानकर फोन काट दिया था कि यह एक मजाक था।
शाहरुख खान सोच रहे थे कि हम दोनों पागल हैं : करण जौहर
करण जौहर ने किस्सा बताते हुए कहा, 'मुझे अभी भी वह दिन याद है जब मैंने शाहरुख खान और आपको मेरी फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ की कहानी सुनाई थी। हम तीनों शाहरुख खान के पुराने घर अमृत अपार्टमेंट में थे। आप फिल्म की कहानी सुनकर रोने लगी थीं। शाहरुख खान आपकी ओर देख रहे थे और सोच रहे थे कि आपने स्टोरी प्लॉट खो दिया है। मैं भी फिल्म सुनाते हुए रो रहा था। उस समय शाहरुख खान बस यही सोच रहे थे कि हम दोनों पागल हैं। देखे वीडियो..





















