Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एक घर में मिली 3 लाशें:जिसे परिवार समझता था अपना, उसी ने उजाड़ दिया पूरा घर

गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुई तिहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के मामले में 16 वर्षीय नाबालिग को आरोपी बनाया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
जिसे परिवार समझता था अपना, उसी ने उजाड़ दिया पूरा घर

मृतकों में एक दंपती और उनका तीन वर्षीय पुत्र शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

धारदार हथियार से किया हमला 

आरोपी ने रात में वारदात को अंजाम दिया। उस समय अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और बेटा रेयान एक ही कमरे में सो रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान नाबालिग ने धारदार हथियार से तीनों पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें: ओडिशा : इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा ने की आत्महत्या, परिवहन मंत्री के भतीजे पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

हमले में अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना और तीन वर्षीय रेयान की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। 

Breaking News

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का किया निरीक्षण 

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ और एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। साथ ही परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की गई।

ये भी पढ़ें: Krishna Pingala Sankashti Chaturthi 2026 : कृष्ण पिंगला संकष्टी चतुर्थी 2026 कब है? जानें तिथि, चंद्रोदय समय और पूजा विधि

पारिवारिक विवाद की आशंका

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा लग रहा है। मृतक के पिता की तहरीर पर बांसगांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस अन्य संभावित पहलुओं को भी नजरअंदाज नहीं कर रही है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया 

पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है और उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts