Kawardaha:कबीरधाम में नकली नोटों का खेल बेनकाब, उधारी चुकाने थमाए 4.50 लाख, पुलिस ने दबोचे 3 आरोपी

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में नकली नोटों के कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। बोडला थाना क्षेत्र की पोंडी चौकी पुलिस और साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए 12.50 लाख की नकली करेंसी के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने उधारी चुकाने के लिए 4.50 लाख के नकली नोट दिए थे। इसी के बाद जाली नोट बनाने और खपाने वाले नेटवर्क का खुलासा हुआ।
यह भी पढ़ें: Raipur: हरेली पर भूपेश का सियासी वार,56 इंच की छवि पर बच्चों ने कर दिया पलटवार, BJP सरकार पर संस्कृति मिटाने का आरोप
उधारी के बदले नकली नोट, यहीं से खुला राज
मामला ग्राम कमराखोल निवासी दिनेश कुमार यादव की शिकायत से सामने आया। पुलिस के अनुसार दिनेश ने अप्रैल 2026 में घुरवा राम को 3.75 लाख उधार दिए थे। रकम वापस मांगने पर घुरवा राम ने 9 अगस्त की रात पोंडी स्थित शराब भट्ठी के पास मिलने के लिए बुलाया।दिनेश अपने दोस्त कैलाश चंद्रवंशी के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि सतीश कुमार और उसके साथी ने काले बैग में रकम दी। नोटों को देखने पर संदेह हुआ और जांच करने पर 500 के नोटों के रूप में 4.50 लाख की नकली करेंसी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
यह भी पढ़ें: Ambikapur: असम में BSF जवान की संदिग्ध मौत से सनसनी, कैंप से लापता होने के बाद गांव के पास मिला शव
पूछताछ में खुला नकली नोटों का नेटवर्क
शिकायत के बाद पुलिस ने सतीश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने रामप्रसाद उर्फ रमऊ और घुरवा राम के साथ मिलकर नकली नोट बनाने और बाजार में चलाने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने दोनों अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि तीनों जुलाई 2026 से मिलकर नकली नोट तैयार कर रहे थे।

किराए का कमरा बना जाली नोटों की फैक्ट्री
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने नए बस स्टैंड के पास एक कमरा किराए पर लिया था। इसी कमरे में कलर प्रिंटर की मदद से नकली नोट तैयार किए जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक 13 जुलाई को प्रिंटर खरीदा गया था और इसके बाद जाली करेंसी बनाने का काम शुरू किया गया।
यह भी पढ़ें: Raipur: रामगोपाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हल्लाबोल, ED दफ्तर घेरा,भूपेश बघेल बोले- सरकार लौटी तो सबका हिसाब होगा
12.50 लाख की नकली करेंसी बरामद
पुलिस ने तीनों आरोपियों और शिकायतकर्ता से प्राप्त नकली नोटों को मिलाकर कुल 12.50 लाख की नकली करेंसी जब्त की है। सतीश कुमार: 2 लाख के नकली नोट रामप्रसाद उर्फ रमऊ: 4.50 लाख के नकली नोट, मोबाइल, प्रिंटर/फोटोकॉपी मशीन और टाटा पंच EV घुरवा राम: 1.50 लाख के नकली नोट शिकायतकर्ता से प्राप्त: 4.50 लाख के नकली नोट प्रिंटर, मोबाइल और कार भी पुलिस के कब्जे में नकली नोट बनाने और नेटवर्क को संचालित करने में इस्तेमाल किए जा रहे सामान को भी पुलिस ने जब्त किया है। इसमें कलर प्रिंटर/फोटोकॉपी मशीन, मोबाइल फोन और टाटा पंच EV कार शामिल है।
BNS की धाराओं में केस दर्ज
पोंडी चौकी और बोडला थाने में अपराध क्रमांक 101/26 के तहत BNS की धारा 179 और 318(4) में मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान धारा 178, 180 और 181 भी जोड़ी गई हैं। पुलिस ने जब्त नकली नोट और अन्य सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Bilaspur: बाल गृहों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, 156 गार्ड के खर्च पर केंद्र से मांगा जवाब
अबखंगाला जाएगा नकली नोटों का पूरा नेटवर्क
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने अब तक कितनी नकली करेंसी तैयार की और इसे किन-किन इलाकों में खपाया गया। साथ ही नकली नोट बनाने की पूरी प्रक्रिया और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।












