इंदौर में फर्जी RBI अफसरों का करोड़ों का खेल! किसान को लगाया 1.25 करोड़ का चूना, पंजाब जेल से पकड़कर लाई पुलिस

इंदौर - ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें बदमाशों ने खुद को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) और बीमा कंपनी का अधिकारी बताकर एक किसान को अपने जाल में फंसा लिया। आरोपियों ने बैंक के मिसलेनियस फंड से करोड़ों रुपये दिलाने का लालच दिया और अलग-अलग प्रक्रियाओं का हवाला देकर किसान से 1 करोड़ 25 लाख रुपये ऐंठ लिए। फर्जी दस्तावेज भेजकर आरोपियों ने पीड़ित का भरोसा भी जीत लिया था।पलासिया थाना पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और पंजाब की बरनाला जेल में बंद थे। पुलिस उन्हें वहां से रिमांड पर इंदौर लेकर आई है।
ये भी पढ़ें: इंदौर में बेटी की पढ़ाई के लिए टीवी धीमा करने को कहा: पड़ोसी ने दिया ऐसा धक्का कि चली गई जान!
फोन पर खुद को बताया RBI अधिकारी, करोड़ों का फंड दिलाने का दिया लालच
टीआई सुरेंद्र सिंह के मुताबिक, करीब दो साल पहले किसान रघुवीर सिंह राठौर ने धोखाधड़ी की शिकायत की थी। किसान ने बताया कि आरोपियों ने उसे फोन कर अपना परिचय RBI अधिकारी के रूप में दिया था। वे अजय सक्सेना और पुरुषोत्तम सिंह के नाम से बातचीत करते थे।आरोपियों ने किसान को बताया कि बैंक के मिसलेनियस फंड में करोड़ों रुपये उपलब्ध हैं और वे यह रकम उसे दिलवा सकते हैं। बड़ी रकम मिलने की उम्मीद में किसान उनकी बातों में आ गया। इसके बाद आरोपियों ने पैसे हासिल करने के लिए तरह-तरह की औपचारिकताओं का सिलसिला शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें: दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI 299 पर आया; फिर भी कई इलाकों में सांस लेना मुश्किल
कभी खाता अपडेट तो कभी फंड ट्रांसफर के नाम पर मांगे पैसे
आरोपियों ने किसान को बताया कि करोड़ों रुपये का फंड हासिल करने के लिए कई प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। कभी खाता अपडेट करने तो कभी RTGS, फाइल ओपनिंग और नोटिफिकेशन के नाम पर रकम मांगी गई।इसके बाद फंड ट्रांसफर, गारंटर सुरक्षा, इनकम टैक्स की प्रक्रिया और RBI से अनुमति दिलाने का हवाला दिया गया। बीमा पॉलिसी के नाम पर भी पैसे वसूले गए। हर बार नई प्रक्रिया बताकर आरोपियों ने किसान से अलग-अलग खातों में रकम जमा करवाई।
ये भी पढ़ें: दादा की संपत्ति में पोते का हक नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराधिकार के नियमों पर सुनाया अहम फैसला
फर्जी दस्तावेज भेजकर लिया भरोसे में
ठगी को असली प्रक्रिया दिखाने के लिए आरोपियों ने किसान को फर्जी दस्तावेज भी भेजे। पूजा कुमारी और अजय सक्सेना के खातों में रकम जमा करवाई गई। इसके बाद RTGS और NEFT के माध्यम से पैसे ट्रांसफर किए गए।इस तरह अलग-अलग बहानों से किसान से कुल 1 करोड़ 25 लाख रुपये की ठगी की गई। काफी समय तक फंड मिलने का इंतजार करने के बाद किसान को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ।
ये भी पढ़ें: कुबेरश्वरधाम में खजाना पूजन के लिए उमड़े हजारों श्रद्धालु, अन्नकूट में 56 भोग से सजेगा गिरिराज
पंजाब में गिरफ्तारी के बाद खुला मामला
पीड़ित ने पलासिया थाने में भी शिकायत की थी, लेकिन शुरुआत में सुनवाई नहीं हुई। इसी दौरान पंजाब पुलिस ने दोनों आरोपियों को एक अन्य फर्जीवाड़े के मामले में गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर किसान पंजाब पहुंचा और पुलिस से संपर्क किया।इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट में परिवाद दायर किया। न्यायालय के माध्यम से मामला दर्ज होने के बाद पलासिया पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई।
ये भी पढ़ें: जुन्नारदेव में WCL साइडिंग पर सिक्योरिटी गार्ड और साथियों से मारपीट, लाठी-रॉड से हमले में 3 घायल
बरनाला जेल से रिमांड पर इंदौर लाए गए आरोपी
पुलिस ने इस मामले में सीएस रामकुमार उर्फ शिवेश्वर पांडे निवासी सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश और चंदन सिंह उर्फ कमल पटनायक निवासी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।दोनों आरोपी पंजाब की बरनाला जेल में बंद थे। पलासिया पुलिस सोमवार को उन्हें रिमांड पर इंदौर लेकर आई। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ठगी के तरीके, इस्तेमाल किए गए बैंक खातों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।




















