कांग्रेस का प्रदर्शन :BJP ऑफिस घेरने निकले कांग्रेस नेताओं पर वॉटर कैनिंग, जीतू पटवारी समेत कई गिरफ्तार

नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की कार्रवाई गलत साबित होने के बाद मप्र कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने भोपाल में प्रदर्शन किया। BJP ऑफिस घेराव करने के दौरान कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।
Follow on Google News
BJP ऑफिस घेरने निकले कांग्रेस नेताओं पर वॉटर कैनिंग, जीतू पटवारी समेत कई गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को कोर्ट से राहत मिलने पर कांग्रेस नेताओं ने झूठा केस बनाने को लेकर BJP पर गुस्सा निकाला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ प्रदेश BJP कार्यालय का घेराव करने निकले कांग्रेस नेताओं को छह नंबर स्टॉप के पहले ही रोक लिया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी लेकिन जब वे नहीं रुके तो वॉटर कैनिंग कर खदेड़ा गया। इसके बाद भी कांग्रेसी नहीं हटे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत अन्य नेता शामिल रहे।

    Twitter Post

    कांग्रेस का आरोप- BJP ने ED का दुरुपयोग किया

    कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ED) का दुरुपयोग करते हुए कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के विरुद्ध की गई कार्रवाई को न्यायालय द्वारा अवैध एवं दुर्भावनापूर्ण करार दिया गया। हमारे नेताओं पर झूठी कार्रवाई करने के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में हम अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेंगे।

    पीसी शर्मा, मानक अग्रवाल, मुकेश नायक समेत कई गिरफ्तार 

    इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी जी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया, विभा पटेल, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव, पूर्व मीडिया विभाग अध्यक्ष मानक अग्रवाल, वरिष्ठ नेता जेपी धनोपिया, गोविंद गोयल, महेंद्र जोशी, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार, भोपाल शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना समेत कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

    पटवारी बोले- BJP बदनाम करने का षड्यंत्र कर रही

    इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि- BJP झूठे मुकदमे लगाकर विपक्ष के नेताओं को बदनाम करने का षड्यंत्र कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी और ED का असली चेहरा आज देश के सामने बेनकाब हो चुका है। गांधी परिवार ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है, शहादत भी दी है और संपत्ति भी। कांग्रेस पार्टी इन झूठे मामलों से डरने वाली नहीं है। हम जनजागरण करेंगे और भाजपा की सच्चाई को हर नागरिक तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा हम लाठी और पानी की बौछार से डरने वाले नहीं। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts