Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राजस्थान : झालावाड़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने वैन को मारी टक्कर, 9 दोस्तों की मौत; शादी समारोह के लिए MP गए थे, बारात से लौटते समय हुआ हादसा

Follow on Google News
राजस्थान : झालावाड़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने वैन को मारी टक्कर, 9 दोस्तों की मौत; शादी समारोह के लिए MP गए थे, बारात से लौटते समय हुआ हादसा
झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक ट्रैक्टर ट्रॉली और वैन की भिड़ंत में 9 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वैन में 10 लोग सवार थे और मध्य प्रदेश के डूंगरी (खिलचीपुर) में शादी-समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

MP के खिलचीपुर क्षेत्र से लौट रहे थे सभी

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह 3 बजे भोपाल मार्ग पर हुआ। हादसे की जानकारी देते हुए अकलेरा थाना प्रभारी संदीप बिश्नोई ने बताया कि, अकलेरा कस्बे में बागरी समाज के घर में विवाह समारोह का कार्यक्रम था। बारात शुक्रवार को मध्य प्रदेश के खिलचीपुर क्षेत्र में गई थी। बारातियों में से देर रात 10 लोग मारुति वैन में बैठकर वापस अकलेरा लौट रहे थे। इस दौरान नेशनल हाईवे 52 पर खुरी पचोला (अकलेरा) के समीप मारुति वैन और एक ट्रॉले की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वैन में फंसे घायलों को नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक घायल का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने ट्रॉली ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों में 7 लोग अकलेरा कस्बे के निवासी थे।
  1. अशोक कुमार (24) पुत्र घनश्याम बागरी
  2. रोहित (16) पुत्र नंदकिशोर बागरी
  3. हेमराज (33) पुत्र बंशीलाल बागरी
  4. सोनू (22) पुत्र मोहनलाल बागरी
  5. दीपक (24) पुत्र जयलाल बागरी
  6. रविशंकर (25) पुत्र प्रेमचंद बागरी
  7. रोहित (22) जगदीश बागरी
  8. हरनावदा शाहजी (बारां) निवासी रामकृष्ण (20) पुत्र प्रेमचंद
  9. सारौला (खानपुर, झालवाड़) निवासी राहुल पुत्र प्रेमचंद
https://twitter.com/ANI/status/1781879603247915493 ये भी पढ़ें- मातम में बदली शादी की खुशियां : धार में नर्मदा नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, नहाते समय हुआ हादसा
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts