Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG News : रायपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की चोरी...पॉश इलाके शंकर नगर में बड़ी वारदात

 छत्तीसगढ़ की राजधानी के पॉश इलाके शंकर नगर में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां लक्ष्य ज्वेलर्स की दुकान पर करोड़ों रुपए के सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए गए। पुलिस आरोपियों का पता लगाने पड़ताल कर रही है।
रायपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की चोरी...पॉश इलाके शंकर नगर में बड़ी वारदात

रायपुर। रविवार की रात एक बार फिर चोरों के आतंक की गवाह बनी। शहर के पॉश इलाके शंकर नगर में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात बदमाशों ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। अंधेरे और सन्नाटे का फायदा उठाकर चोर लक्ष्य ज्वैलर्स की दुकान में घुस गए और करोड़ों रुपए के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर फरार हो गए।

ताला टूटा और सामान बिखरा था

सुबह जब दुकान संचालक रोज की तरह अपनी शॉप खोलने पहुंचे, तो सामने का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दुकान का ताला टूटा पड़ा था और अंदर सामान बिखरा हुआ था। देखते ही देखते इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस, क्राइम ब्रांच और खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने दुकान का मुआयना किया और चोरी गए जेवरों का आकलन शुरू किया। शुरुआती जानकारी में करोड़ों रुपए के नुकसान की बात सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें: पोता गोबर, लगाई स्याही...! भोपाल में 'लव जिहाद' पर बजरंग दल का एक्शन, अर्धनग्न कर सड़क पर घसीटा

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि चोर पहले से दुकान की रेकी कर चुके थे और पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन इस घटना ने राजधानी के कारोबारियों में डर का माहौल पैदा कर दिया है।

लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं

रायपुर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते कुछ महीनों में शहर के अलग-अलग इलाकों में सूने मकानों, दुकानों और कारोबारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया है। अब तक पुलिस बड़े मामलों का खुलासा नहीं कर पाई है। कारोबारी वर्ग का कहना है कि रात में पुलिस गश्त कमजोर पड़ गई है, जिसका फायदा बदमाश उठा रहे हैं। लगातार बढ़ती वारदातों ने राजधानी की कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: हर दिन सड़क हादसे में जा रही एक जान: NCRB रिपोर्ट में बेलगाम ड्राइविंग ने खोली ट्रैफिक सिस्टम की पोल

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts