Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चाकू की नोक पर ज्वेलर के घर महिला से 1.3 करोड़ रु., जेवर लूटे

अरेरा कॉलोनी में वारदात
Follow on Google News
चाकू की नोक पर ज्वेलर के घर महिला से 1.3 करोड़ रु., जेवर लूटे

भोपाल। राजधानी के अरेरा कॉलोनी में रहने वाले एक ज्वेलर्स के घर तीन नकाबपोश बदमाश घुस गए। बदमाशों ने घर में महिला को चाकू अड़ाया, मारपीट कर जेवरात उतरवा लिए और चाबी लेकर अलमारी में रखे करीब 1.30 करोड़ लूटकर भाग निकले। घर से बाहर भागते समय दूसरे बंगले के चौकीदार ने एक संदेही को दबोच लिया। सूचना मिलते ही हबीबगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। देर रात तक मामले की जांच जारी थी। जानकारी के अनुसार अनुश्री अस्पताल के पीछे ई-4, अरेरा कॉलोनी में रहने वाले सुशील धनवानी सराफा कारोबारी हैं। उनकी न्यू मार्केट में अनमोल ज्वेलर्स के नाम से दुकान है।

बुधवार शाम को सुशील और परिवार के अन्य सदस्य अपने काम पर थे, जबकि उनकी पत्नी कीर्ति धनवानी (60) घर पर अकेली थीं। शाम करीब 6:50 बजे तीन नकाबपोश बदमाश उनके घर पहुंचे। घंटी बजाने पर कीर्ति ने जैसे ही दरवाजा खोला, वैसे ही तीनों बदमाश अंदर घुस गए और उनके गले पर चाकू अड़ा दिया। उसके बाद बदमाशों ने मारपीट कर कीर्ति के पहने हुए सारे गहने उतरवा लिए और अलमारी की चाबी छीन ली। चाबी लेने के बाद बदमाश सीधे अलमारी के पास पहुंचे और उसे खोलकर अंदर रखे करीब 1.30 करोड़ रुपए लेकर भाग निकले। हालांकि भागते समय एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया, जबकि दो मौके से फरार हो गए।

एक संदेही पकड़ाया, 6 मिनट में दिया वारदात को अंजाम

वारदात सामने वाले बंगले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। शाम 6:50 बजे पर बदमाश अंदर दाखिल होते हैं और 6:56 बजे बाहर निकलते हुए दिखाई दिए हैं। इस दौरान सामने वाले बंगले का चौकीदार बाहर टहल रहा था। उसने धनवानी के बंगले पर अनजान लोगों को देखा तो पूछताछ के लिए मौके पर पहुंचा। संदेह होने पर उसने एक बदमाश को पकड़ना चाहा तो वह धक्का देकर भागने लगा। इस बीच बंगले के अंदर से कीर्ति की आवाज सुनाई दी। उसके बाद चौकादीर ने अन्य लोगों की मदद से दूसरे बदमाश को दबोच लिया, लेकिन उसका साथी भागने में सफल रहा।

अरेरा कॉलोनी में लूट हुई है, जिसमें एक संदेही को पकड़ा गया है। लूटी गई रकम लैंड डील की बताई जा रही है। कुल रकम कितनी थी, इसको लेकर वेरीफाई किया जा रहा है। वारदात के तरीके से किसी परिचित के शामिल होने का अंदेशा है, जिसे रकम की जानकारी थी और यह रकम कहां रखी होगी, इसका भी पता होगा। पकड़े गए संदेही से पूछताछ जारी है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - हरिनारायणाचारी मिश्र, पुलिस आयुक्त

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts