Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जेन्सेन हुआंग केस में तीसरी महिला का नाम आया सामने: चीनी जासूस और एक अन्य महिला से संबंधों के कारण दे चुके हैं इस्तीफा

एलिस हुआंग और किम्बर्ली पॉवेल के बाद अब कंपनी की एक और कर्मचारी से निजी रिश्ते का दावा। विवाद के बीच हुआंग ने छोड़ा पद, बोर्ड स्थायी CEO की तलाश में जुटा।
जेन्सेन हुआंग केस में तीसरी महिला का नाम आया सामने: चीनी जासूस और एक अन्य महिला से संबंधों के कारण दे चुके हैं इस्तीफा
जेन्सेन हुआंग

वॉशिंगटन। एनवीडिया के को फाउंडर जेन्सेन हुआंग कंपनी की एक और कर्मचारी के साथ निजी रिश्ते में थे। यह रिश्ता उनके मुख्य कार्यकारी (CEO) पद से हटने से पहले का है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों ने बताया है कि इस नए खुलासे के बाद जेन्सेन जुड़े इस विवाद में शामिल महिलाओं की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। रॉयटर्स ने उस कर्मचारी की पहचान नहीं की है और टिप्पणी के लिए उससे संपर्क करने की कोशिश भी नाकाम रही। हालांकि इन घटनाओं ने चिप बनाने वाली कंपनी के नेतृत्व को हिलाकर रख दिया है।

यह भी पढ़ें:  जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे से Nvidia के शेयर 14% तक गिरे, कोलेट क्रेस को मिली CEO की अंतरिम जिम्मेदारी

बोर्ड खोज रहा नया सीईओ

बता दें कि गुरुवार को हुआंग का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब दो अन्य महिलाओं के साथ उनके विवाहेतर संबंधों की खबरें सामने आई थीं। इन महिलाओं में एलिस हुआंग (जिन पर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को बीजिंग के लिए काम करने का संदेह है) और किम्बर्ली पॉवेल (एनवीडिया में हेल्थकेयर की उपाध्यक्ष) शामिल हैं। आरोपों और खुलासों से घिरे हुआंग ने इस बीच कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। हुआंग का जाना उस कंपनी के लिए एक बड़ा बदलाव है, जिसकी उन्होंने सह-स्थापना की थी। उनके जाने के बाद, एनवीडिया के बोर्ड ने मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) कोलेट क्रेस्स को अंतरिम मुख्य कार्यकारी नियुक्त किया है। फिलहाल बोर्ड उनकी जगह किसी स्थायी व्यक्ति को नियुक्त करने के लिए उम्मीदवारों पर विचार कर रहा है। एनवीडिया ने बताया कि जब तक बोर्ड किसी स्थायी उत्तराधिकारी के लिए आंतरिक और बाहरी उम्मीदवारों पर विचार करता है, तब तक चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) कोलेट क्रेस्स अंतरिम CEO के रूप में काम करेंगी। लंबे समय से कंपनी से जुड़े इंजीनियर इयान बक भी एक संभावित आंतरिक उम्मीदवार के रूप में सामने आए हैं।

यह भी पढें: एनवीडिया AI चिप जासूसी केस: कथित चीनी जासूस एलिस हुआंग बीजिंग लौटीं, शेयरों में भारी गिरावट से जेन्सेन हुआंग की कुर्सी पर संकट

 जेन्सेन हुआंग के 33 साल के करियर का अंत

एलिस हुआंग के साथ उनके रिश्ते की खबरें सामने आने के बाद 8 नवंबर को जारी एक बयान में हुआंग ने अफेयर की बात स्वीकार की। हालांकि उन्होंने महिला के नाम का खुलासा नहीं किया है। इसके कुछ दिनों बाद उन्होंने एनवीडिया (Nvidia) से इस्तीफा दे दिया। वे इस कंपनी के सह-संस्थापक थे और 33 सालों तक इससे जुड़े रहे। उन्होंने कंपनी को ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्रांति में एक बड़ी ताकत बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

सबसे बड़े शेयरधारक थे कंपनी के

63 वर्षीय हुआंग न केवल एनवीडिया के चीफ एग्जीक्यूटिव थे, बल्कि 3.61% हिस्सेदारी के साथ कंपनी के सबसे बड़े शेयरधारकों में से एक भी थे। कंपनी छोड़ने के साथ ही वे इसके बोर्ड से भी हट जाएंगे। बोर्ड ने सिनोप्सिस (Synopsys) के पूर्व CEO और लंबे समय से एनवीडिया के डायरेक्टर रहे हार्वे जोन्स को अपना नया चेयरमैन नियुक्त किया है।

 स्कैंडल के राजनीतिक परिणाम भी बड़ें होंगे

यह विवाद अब वॉशिंगटन तक पहुंच गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुआंग के करीबी रिश्तों की वजह से भी यह मामला बड़ा हो गया है। ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से हुआंग का बचाव किया है। रविवार को उन्होंने कहा कि हुआंग ने हमारे देश के लिए बहुत बढ़िया काम किया है। साथ ही, उन्होंने दावा किया कि एनवीडिया प्रमुख ने उन्हें बताया है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि ऐलिस हुआंग चीनी खुफिया एजेंसियों से जुड़ी हुई थीं। इस जासूसी कांड के बाद ट्रंप प्रशासन खुद ही सवालों के घेरे में है। यह है वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक को लेकर जो अमेरिका की सेमीकंडक्टर निर्यात नीति (एक्सपोर्ट पॉलिसी) में काफी सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts