Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यूक्रेन का रूस पर बड़ा हमला: 2500 KM दूर साइबेरिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी पर 8 घंटे ड्रोन अटैक, लगी आग

ओम्स्क रिफाइनरी पर ट्रंप की रोक के बावजूद हमला, लोगों को घरों में रहने की सलाह। जुलाई और अक्टूबर के बाद तीसरी बार निशाना बनी रिफाइनरी, जेलेंस्की बोले- लंबी दूरी के ड्रोन ही सबसे मजबूत हथियार।
यूक्रेन का रूस पर बड़ा हमला: 2500 KM दूर साइबेरिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी पर 8 घंटे ड्रोन अटैक, लगी आग
रिफाइनरी पर जुलाई और अक्टूबर में भी किया गया था हमला।

मॉस्को/कीव यूक्रेन ने अपनी सीमा से 2500 किलोमीटर दूर साइबेरिया में रूस की सबसे बड़ी पेट्रोलियम रिफाइनरी पर हमले किए हैं। हमलों के बारे में स्थानीय अधिकारियों और निगरानी चैनलों ने जानकारी दी कि 11 नवंबर को रूस के ओम्स्क शहर में आठ घंटे से अधिक समय तक ड्रोन हमले हुए। रूस में पेट्रोलियम रिफाइनरी पर यह हमले ऐसे समय हो रहे हैं जबकि ट्रंप ने यूक्रेन को रिफाइनरियों पर हमले करने से रोका था। इसके साथ ही ट्रंप ने रूस से पेट्रोल और डीजल खरीदने का समझौता भी किया था। गौरतलब है कि यूक्रेनी सेना ने इस रिफाइनरी पर पहले भी दो बार, जुलाई में और फिर अक्टूबर 2026 में हमले किए थे। 

शहर में लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी

हमलों के बारे में ओम्स्क के गवर्नर विटाली खोत्सेंको ने बताया कि यूक्रेनी ड्रोन इस इलाके पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने निवासियों से घरों के अंदर ही रहने की अपील की। ​उन्होंने बताया कि ​शहर में आठ घंटे से अधिक समय तक हवाई हमले के सायरन बजते रहे। स्थानीय टेलीग्राम चैनलों के अनुसार इस इलाके का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया था और मोबाइल इंटरनेट पर भी पाबंदियां लगा दी गई थीं। स्वतंत्र रूसी टेलीग्राम चैनल 'एस्ट्रा' ने जानकारी दी कि हमले के कारण ओम्स्क तेल रिफाइनरी के पास आग लग गई।

लंबी दूरी के ड्रोन को जेलेंस्की ने मजबूत हथियार बताया

यूक्रेन द्वारा अपने देश में लंबी दूरी तक मार करने वाले ड्रोन विकसित करने की सफलता ने रूस के भीतरी इलाकों में मौजूद ठिकानों (जैसे कि ओम्स्क रिफाइनरी) को हमलों के प्रति संवेदनशील बना दिया है। राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलेंस्की ने लंबी दूरी तक मार करने की क्षमता को रूस के खिलाफ यूक्रेन के सबसे मजबूत हथियारों (दबाव बनाने के साधनों) में से एक बताया है।

रिफाइनरी में कहां आग लगी साफ नहीं

अभी यह साफ नहीं है कि ड्रोन हमलो से किन जगहों को निशाना बनाया गया और कितना नुकसान हुआ है। गवर्नर खोत्सेंको ने यह नहीं बताया कि किन यूनिट्स पर हमला हुआ है। हालांकि उन्होंने कहा - ड्रोन के मलबे से प्रभावित सभी जगहों पर आपातकालीन कर्मियों को भेजा गया है।

रूस की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी है यह

सरकारी ऊर्जा कंपनी गजप्रोम के स्वामित्व वाली इस रिफाइनरी में हर साल 21 मिलियन मीट्रिक टन से अधिक कच्चे तेल को प्रोसेस करने की क्षमता है। यह रूस की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी है। इस प्लांट में कई तरह के ईंधन, लुब्रिकेंट और पेट्रोकेमिकल उत्पाद तैयार किए जाते हैं। यह रूसी सेना को आपूर्ति करने का काम भी होता है।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts