Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'तुम बेकार आदमी हो', नेतन्याहू की पत्नी ने पूर्व PM को संसद में सुनाई खरी-खोटी, जमकर हुई बहस

इजरायल की संसद में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भाषण के दौरान जमकर हंगामा हुआ। उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू की पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट से तीखी बहस हो गई। इस दौरान सारा ने बेनेट को 'तुम बेकार आदमी हो' कह दिया। कतर कनेक्शन और 7 अक्टूबर हमले की जांच पर उठे सवालों के बीच यह वीडियो चर्चा में है।
'तुम बेकार आदमी हो', नेतन्याहू की पत्नी ने पूर्व PM को संसद में सुनाई खरी-खोटी, जमकर हुई बहस
नेतन्याहू के भाषण के बीच भिड़ीं पत्नी और पूर्व PM, संसद में मचा हंगामा

इजरायल की संसद में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भाषण के दौरान अचानक हंगामा शुरू हो गया। राष्ट्रीय एकता की बात कर रहे नेतन्याहू की पत्नी सारा नेतन्याहू अपने पति के राजनीतिक विरोधी और पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट से भिड़ गईं। दोनों के बीच जमकर बहस हुई। इस दौरान सारा ने बेनेट को 'तुम बेकार आदमी हो' कह दिया। संसद में हुई इस तीखी बहस का वीडियो भी सामने आया है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, बेंजामिन नेतन्याहू इजरायल की संसद यानी नेसेट में देश की एकता को लेकर भाषण दे रहे थे। इसी दौरान पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने उनके भाषण के बीच में सवाल उठाने शुरू कर दिए। उन्होंने नेतन्याहू के करीबी सलाहकारों पर कतर से कथित संबंध होने के आरोपों को लेकर जवाब मांगा। इसके साथ ही उन्होंने 7 अक्टूबर को हुए हमलों की जांच पर भी सवाल खड़े किए।

नेतन्याहू के भाषण के बीच शुरू हुई बहस

नफ्ताली बेनेट के सवालों के बीच प्रधानमंत्री की पत्नी सारा नेतन्याहू भी बातचीत में शामिल हो गईं। वह संसद में पहली पंक्ति में बैठी थीं। उन्होंने अपनी सीट से ही बेनेट को जवाब देना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों के बीच बहस तेज हो गई और संसद में आवाजें गूंजने लगीं। इस दौरान सारा नेतन्याहू ने बेनेट पर निशाना साधते हुए कहा, 'तुम बेकार आदमी हो।' दोनों के बीच हुई इस कहासुनी को संसद में मौजूद कई नेताओं ने देखा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सारा और बेनेट के बीच तीखी नोकझोंक होती दिखाई दे रही है।

पत्नी और विरोधी की बहस पर नेतन्याहू ने भी दिया ध्यान

संसद में चल रही बहस का असर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर भी दिखाई दिया। वह उस समय अपना भाषण दे रहे थे। इसी बीच जब उनकी पत्नी और नफ्ताली बेनेट के बीच बहस बढ़ने लगी, तो उनका ध्यान भी उस तरफ चला गया। वह भाषण जारी रखते हुए सामने की ओर मुड़े और इस पूरे घटनाक्रम को देखने लगे। खास बात यह रही कि नेतन्याहू का भाषण राष्ट्रीय एकता के मुद्दे पर केंद्रित था, लेकिन उसी दौरान उनकी पत्नी और राजनीतिक विरोधी के बीच सार्वजनिक रूप से तीखी बहस शुरू हो गई। इस घटना ने संसद की कार्यवाही के दौरान सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

कतर कनेक्शन और 7 अक्टूबर हमले की जांच पर विवाद

इस पूरे विवाद की मुख्य वजह नेतन्याहू के करीबी सलाहकारों पर कतर से कथित संबंधों के आरोप और 7 अक्टूबर के हमलों की जांच को लेकर उठे सवाल थे। नफ्ताली बेनेट इन मुद्दों पर प्रधानमंत्री से जवाब चाहते थे। इजरायल में इन दोनों मामलों को लेकर पहले से ही राजनीतिक बहस चल रही है। विपक्ष की ओर से नेतन्याहू के नेतृत्व और उनके करीबियों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे में संसद के अंदर हुई इस बहस ने एक बार फिर राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है।

इजरायल में सरकार गठन को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब इजरायल की राजनीति में सरकार गठन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। 27 अक्टूबर को हुए आम चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। किसी भी राजनीतिक दल को अकेले सरकार बनाने के लिए जरूरी सीटें हासिल नहीं हुई थीं। गादी आइजेनकोट सबसे ज्यादा सीटें हासिल करने वाले नेता के रूप में सामने आए। इसके बाद इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने रविवार को उन्हें नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

राष्ट्रपति की ओर से आइजेनकोट को सरकार बनाने के लिए 28 दिन का समय दिया गया है। इस दौरान उन्हें अलग-अलग राजनीतिक दलों से बातचीत करके समर्थन जुटाना होगा। वह अल्पमत सरकार बनाने की संभावनाएं भी तलाश रहे हैं। ऐसे में इजरायल में राजनीतिक उठापटक के बीच नेतन्याहू की पत्नी और पूर्व प्रधानमंत्री के बीच हुई इस बहस ने नई चर्चा छेड़ दी है। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि आने वाले दिनों में इजरायल की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ती है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...

Latest Posts