एनवीडिया AI चिप जासूसी केस: कथित चीनी जासूस एलिस हुआंग बीजिंग लौटीं, शेयरों में भारी गिरावट से जेन्सेन हुआंग की कुर्सी पर संकट

सिंगापुर। एनवीडिया AI चिप मामले में चीन की कथित जासूस एलिस हुआंग चीन वापस पहुंच गई है। इस जासूसी मामले ने दुनिया की सबसे वैल्युएबल कंपनी के शेयर्स में भारी गिरावट ला दी है, कंपनी के सीईओ जेन्सेन हुआंग को उन्हीं की कंपनी से निकाले जाने का खतरा पैदा हो गया है। हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि वह कब और क्यों बीजिंग गईं, वहां वह क्या कर रही हैं। अपनी पहचान गुप्त रखने की शर्त पर एक व्यक्ति ने बताया कि मेगास्पीड इंटरनेशनल की संस्थापक ऐलिस हुआंग फिलहाल बीजिंग में रह रही हैं। सूत्र ने यह भी बताया कि सुरक्षा अधिकारियों को इसकी जानकारी है।
यह भी पढ़ें: एक सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में मस्क ने कहा - जेन्सेन हुआंग के साथ काम करना सम्मान वाली बात होगी
आठ बार ताइवान भी गई थी एलिस
ताइवान के एक मंत्री ने बताया कि एनवीडिया (Nvidia) के संस्थापक जेनसेन हुआंग के साथ अफेयर के दौरान बीजिंग के लिए जासूसी करने की आरोपी महिला एलिस ने 2024 और 2025 में कुल आठ बार ताइवान का दौरा किया। वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग में एक प्रमुख खिलाड़ी ताइवान, अमेरिका और चीन के बीच रणनीतिक प्रतिस्पर्धा के केंद्र में है। चीन इस स्व-शासित द्वीप को अपने क्षेत्र का हिस्सा मानता है।
एनवीडिया की सबसे बड़ी खरीदार थी कंपनी
एलिस हुआंग पहली बार CEO जेन्सेन हुआंग के संपर्क में तब आईं जब उन्होंने मेगास्पीड की स्थापना की। यह कंपनी दक्षिण-पूर्व एशिया में एनवीडिया (Nvidia) के चिप्स की सबसे बड़ी खरीदार है। हालांकि यह खरीदी चीन में कंपनी के एडवांस्ड हार्डवेयर की तस्करी के लिए की जाती थी। उन्होंने एक नई नियोक्लाउड कंपनी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। यह कंपनी बाद में इस क्षेत्र में डेटा सेंटर के विस्तार के दौरान एनवीडिया के सबसे महत्वपूर्ण पार्टनर्स में से एक बन गई।
यह भी पढ़ें: Nvidia CEO Jensen Huang का एक और अफेयर! कंपनी की महिला VP Kimberly Powell से रिश्तों का दावा
पब्लिक डोमेन में एलिस की यह जानकारी उपलब्ध है
एलिस को हुआंग ले के नाम से भी जाना जाता है, वह करीब 42 साल की हैं। एलिस ने करियर की शुरुआत टीवी जर्नलिज्म, हॉन्गकॉन्ग में एचएसबीसी प्राइवेट बैंक और CITIC सिक्योरिटीज से की थी। बाद में वह शंघाई की इंवेस्टमेंट फर्म हेक्सी इंवेस्टमेंट मैनेजमेंट में सीनियर पदों पर रहीं। मार्च 2023 में एलिस क्लाउड-कंप्यूटिंग कंपनी मेगास्पीड इंटरनेशनल (सिंगापुर बेस्ड) की कंट्रोलिंग शेयरहोल्डर बन गईं। मेगास्पीड एनवीडिया की ऑफिशियल क्लाउड पार्टनर है। इसी दौरान अंतरराष्ट्रीय टेक कार्यक्रमों के जरिये उनके और एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग के बीच जान पहचान हुई। मेगास्पीड चीन के सबसे बड़े वीडियो गेम उद्यमों में से एक '7रोड होल्डिंग्स लिमिटेड' (7Road Holdings Ltd.) से अलग होकर बनी थी। यह पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा चीन को AI चिप देने पर रोक लगाने के बाद हुआ था।




















