जांजगीर चांपा में शराब के नशे में स्कूल पहुंचे दो शिक्षक निलंबित

स्कूल में शराब का नशा या बच्चों की पढ़ाई? दो शिक्षकों पर गिरी निलंबन की गाज, जांजगीर-चांपा जिले में शराब के नशे में स्कूल पहुंचने के आरोप में शिक्षा विभाग ने दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। पामगढ़ के भुईगांव भांठापारा में प्रधानपाठक योगेश्वर सिंह कंवर पर शिक्षिका से बदसलूकी का आरोप है, जबकि बलौदा के परसदा स्कूल में सहायक शिक्षक ललित राम भारद्वाज के टेबल के नीचे मिलने की बात सामने आई है।
जांजगीर चांपा में शराब के नशे में स्कूल पहुंचे दो शिक्षक निलंबित

रायपुर/जांजगीर-चांपा:  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में स्कूल समय के दौरान शराब के नशे में पहुंचने के आरोप में शिक्षा विभाग ने दो शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने पामगढ़ और बलौदा ब्लॉक के दो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों मामलों में स्कूल परिसर में शिक्षकों के शराब के नशे में होने की शिकायत सामने आई थी।

एक शिक्षक पर शिक्षिका से बदसलूकी का आरोप 

पहला मामला पामगढ़ ब्लॉक के भुईगांव भांठापारा स्थित स्कूल से सामने आया। यहां पदस्थ प्रधानपाठक योगेश्वर सिंह कंवर पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और एक शिक्षिका के साथ बदसलूकी करने का आरोप है। बताया गया कि घटना का वीडियो गांव के एक जनप्रतिनिधि ने बनाया था, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला शिक्षा विभाग तक पहुंचने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया और कलेक्टर के निर्देश पर प्रधानपाठक को निलंबित कर दिया।

ये भी पढ़ें: महादेव सट्टा एप के किंगपिन अभिषेक कुमार गिरफ्तार, दुबई से लौटते ही CBI ने एयरपोर्ट पर दबोचा

दूसरा शिक्षक टेबल के नीचे मिला, स्कूल में मचा हड़कंप

दूसरा मामला बलौदा ब्लॉक के नवीन प्राथमिक शाला परसदा का है। यहां पदस्थ सहायक शिक्षक ललित राम भारद्वाज पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप है। मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक स्कूल परिसर में टेबल के नीचे बैठा मिला। घटना की जानकारी सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षक को निलंबित कर दिया।

दो घटनाओं के बाद शिक्षा विभाग की सख्ती

जांजगीर-चांपा जिले में सामने आई इन दोनों घटनाओं के बाद स्कूलों में शिक्षकों की कार्यप्रणाली और अनुशासन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट रूप से कार्रवाई करते हुए दोनों शिक्षकों को निलंबित किया है। स्कूलों में शिक्षक बच्चों की शिक्षा और अनुशासन की जिम्मेदारी संभालते हैं। ऐसे में ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पहुंचने की शिकायतों को विभाग ने गंभीरता से लिया है

ये भी पढ़ें: नेशनल हाईवे पर चलती XUV 700 की खतरनाक स्टंट, खिड़कियों से लटके युवक, VIDEO वायरल होते ही 5 पर FIR

VIDEO वायरल होने से अधिकारियों तक पहुंचा मामला 

पामगढ़ के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद घटना सार्वजनिक चर्चा में आई। इसके बाद शिक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। वहीं बलौदा ब्लॉक के मामले में शिक्षक के स्कूल में टेबल के नीचे मिलने की जानकारी सामने आने के बाद विभाग ने निलंबन की कार्रवाई की।

 

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts