Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महादेव सट्टा एप के किंगपिन अभिषेक कुमार गिरफ्तार, दुबई से लौटते ही CBI ने एयरपोर्ट पर दबोचा

महादेव नेटवर्क पर CBI का बड़ा शिकंजा हैदराबाद से रायपुर तक चला गिरफ्तारी और रिमांड का सिलसिला।महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में CBI ने वांटेड आरोपी और कथित किंगपिन अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है। CBI के अनुसार आरोपी दुबई से भारत लौटा और हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
महादेव सट्टा एप के किंगपिन अभिषेक कुमार गिरफ्तार, दुबई से लौटते ही CBI ने एयरपोर्ट पर दबोचा

प्रेम कुमार,रायपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में वांटेड आरोपी और कथित किंगपिन अभिषेक कुमार को दुबई से भारत लौटते ही हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे हैदराबाद की अदालत में पेश किया गया, जहां CBI को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली। इसके बाद आरोपी को रायपुर लाया गया, जहां कोर्ट ने CBI को दो दिन की पुलिस रिमांड दी। 

दुबई से आया भारत और एयरपोर्ट पर CBI ने दबोचा

CBI के मुताबिक अभिषेक कुमार महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप मामले में लंबे समय से वांटेड था। जैसे ही वह दुबई से हैदराबाद पहुंचा, जांच एजेंसी ने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद की गई तलाशी में कथित तौर पर कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। CBI का कहना है कि जब्त सामग्री प्रथमदृष्टया महादेव एप के संचालन में उसकी सक्रिय भूमिका की ओर संकेत करती है। 

ये भी पढ़ें: नेशनल हाईवे पर चलती XUV 700 की खतरनाक स्टंट, खिड़कियों से लटके युवक, VIDEO वायरल होते ही 5 पर FIR

महादेव बुक के पैनल से लेकर पैसों की वसूली तक आरोप

जांच एजेंसी के अनुसार अभिषेक कुमार महादेव बुक के तहत संचालित ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। उस पर सट्टेबाजी पैनलों के समन्वय, रकम की वसूली और कथित अवैध कमाई से दुबई में अचल संपत्तियां हासिल करने में शामिल होने का आरोप है। CBI के अनुसार वह मुख्य आरोपियों सौरभ चंद्राकर और शुभम सोनी के साथ मिलकर काम करता था। 

हैदराबाद कोर्ट से 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड

गिरफ्तारी के बाद अभिषेक कुमार को हैदराबाद की स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने CBI को आरोपी की तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड दी। इसके बाद जांच एजेंसी उसे रायपुर लेकर पहुंची और यहां संबंधित अदालत में पेश किया गया। 

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी हवाई कनेक्टिविटी, रायपुर से अंबिकापुर होते हुए वाराणसी की फ्लाइट का प्रस्ताव, रांची-पटना पर भी नजर

रायपुर कोर्ट से मिली 2 दिन की पुलिस रिमांड

रायपुर पहुंचने के बाद CBI ने आरोपी की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड मांगी। कोर्ट ने अभिषेक कुमार को दो दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड में भेज दिया। अब जांच एजेंसी उससे महादेव एप के संचालन, कथित फंड कलेक्शन, पैनल नेटवर्क और अन्य आरोपियों से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। 

13 FIR से शुरू हुई CBI की बड़ी जांच

महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग थानों में दर्ज 13 FIR की जांच राज्य सरकार ने CBI को सौंपी थी। इसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने मामलों को अपने हाथ में लेकर जांच आगे बढ़ाई। CBI की कार्रवाई में मुख्य प्रमोटर, पैनल संचालक, हवाला ऑपरेटर और कुछ सरकारी लोक सेवकों से जुड़े आरोप भी जांच के दायरे में आए हैं। 

ये भी पढ़ें: 27 सितंबर को रायपुर आएंगे छग कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत,3 दिन चलेगा मंथन

100 आरोपियों पर 8 चार्जशीट, जांच अभी जारी

CBI के मुताबिक अब तक महादेव एप से जुड़े मामलों में 100 आरोपियों के खिलाफ 8 चार्जशीट दाखिल की जा चुकी हैं। एजेंसी की जांच अभी खत्म नहीं हुई है और फरार आरोपियों का पता लगाने के साथ-साथ कथित अपराध से अर्जित रकम को ट्रेस करने की कार्रवाई जारी है। 

विदेश बैठे आरोपियों पर भी CBI की नजर

जांच एजेंसी के अनुसार महादेव एप के मुख्य प्रमोटरों को भारत वापस लाकर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के प्रयास भी जारी हैं। अब तक इस मामले में 7 रेड कॉर्नर नोटिस और 2 प्रत्यर्पण प्रस्ताव भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। दो आरोपियों के खिलाफ प्रत्यर्पण की कार्रवाई भी चल रही है। 

ये भी पढ़ें: भाटागांव बाजार में निगम की सख्ती,अब नो-व्हीकल जोन, तय जगह से हटे दुकानदारों पर कार्रवाई

अब आगे क्या? अभिषेक से पूछताछ पर टिकी नजर

अभिषेक कुमार की गिरफ्तारी को महादेव एप नेटवर्क से जुड़े कथित लेनदेन और संचालन की जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। फिलहाल CBI की पूछताछ में आरोपी से जुड़े नेटवर्क, फंड के प्रवाह, पैनल संचालन और अन्य फरार आरोपियों के संबंध में क्या जानकारी सामने आती है, इस पर नजर रहेगी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts