Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नेशनल हाईवे पर चलती XUV 700 की खतरनाक स्टंट, खिड़कियों से लटके युवक, VIDEO वायरल होते ही 5 पर FIR

बलरामपुर में नेशनल हाईवे पर चलती XUV 700 में खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सामने आया है। युवक गाड़ी की खिड़कियों और सनरूफ से बाहर लटकते नजर आए। वीडियो वायरल होने के बाद बलरामपुर कोतवाली पुलिस ने चालक सुनील गुप्ता समेत पांच युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
नेशनल हाईवे पर चलती XUV 700 की खतरनाक स्टंट, खिड़कियों से लटके युवक, VIDEO वायरल होते ही 5 पर  FIR

रायपुर/बलरामपुर:छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में इसने दिनों सोशल मीडिया पर लाइक्स और वायरल होने की होड़ अब लोगों की जान पर भारी पड़ती नजर आ रही है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें चलती XUV 700 में सवार युवक खुले दरवाजों और सनरूफ से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चालक समेत पांच युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

NH-343 पर खुले दरवाजे, बाहर लटकते रहे युवक

वायरल वीडियो में तेज रफ्तार XUV 700 सड़क पर दौड़ती दिखाई दे रही है। इस दौरान वाहन के चारों दरवाजे खुले हैं और युवक खिड़कियों से बाहर लटके नजर आ रहे हैं। वहीं एक युवक सनरूफ खोलकर वाहन की छत से बाहर निकलकर स्टंट करता दिखाई देता है।

/img/129/1790261939654

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी हवाई कनेक्टिविटी, रायपुर से अंबिकापुर होते हुए वाराणसी की फ्लाइट का प्रस्ताव, रांची-पटना पर भी नजर

एक गलती और हो सकता था बड़ा हादसा

जिस सड़क पर यह स्टंट किया गया, वहां अन्य वाहन भी आवाजाही कर रहे थे। ऐसे में चलती गाड़ी से बाहर निकलकर स्टंट करना वाहन में सवार युवकों के साथ-साथ दूसरे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकता था। वायरल होने का जुनून, सड़क पर जान जोखिम में वीडियो में बैकग्राउंड में “सदियों पुराना यारों अपना याराना है” गाना बजता सुनाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 19 सितंबर का है और इसे NH-343 पर रिकॉर्ड किया गया।

वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने पकड़ा मामला

स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने के बाद बलरामपुर कोतवाली पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच करते हुए वाहन की पहचान की और उसमें सवार युवकों के संबंध में जानकारी जुटाई।

ये भी पढ़ें: 27 सितंबर को रायपुर आएंगे छग कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत,3 दिन चलेगा मंथन

चालक समेत 5 युवकों पर FIR

पुलिस ने मामले में वाहन चालक सुनील गुप्ता समेत पांच युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 281 और मोटर यान अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

/img/129/1790262140370

वाहन और युवकों की जांच जारी

पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच की जा रही है। पुलिस वाहन और उसमें सवार युवकों से जुड़े तथ्यों को भी जांच के दायरे में ले रही है।

ये भी पढ़ें: भाटागांव बाजार में निगम की सख्ती,अब नो-व्हीकल जोन, तय जगह से हटे दुकानदारों पर कार्रवाई

देखिए वायरल वीडियो

वीडियो में चलती XUV 700 के दरवाजों और सनरूफ से

 बाहर निकलकर युवकों की स्टंटबाजी दिखाई दे रही है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts