PlayBreaking News

CG NEWS : 40 हजार रिश्वत लेने के आरोप में हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने की कार्रवाई।

जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर 40 हजार रिश्वत का आरोप, वीडियो वायरल होते ही हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड। जानकारी के अनुसार, विकास देवांगन नामक व्यक्ति ने हेड कॉन्स्टेबल रमेश त्रिपाठी पर जमीन पर कब्जा दिलाने के बदले 40 हजार रुपए लेने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विकास ने पहले 30 हजार रुपए और बाद में 10 हजार रुपए अतिरिक्त देकर कुल 40 हजार रुपए हेड कॉन्स्टेबल को दिए थे।
Follow on Google News
40 हजार रिश्वत लेने के आरोप में हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने की कार्रवाई।

JANJGIR CHAMPA NEWS। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में पंतोरा चौकी में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल रमेश त्रिपाठी को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर बातचीत का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले की जांच डीएसपी प्रदीप सोरी को सौंपी है।

CG NEWS: पीएम आवास योजना में छत्तीसगढ़ देश में नंबर-1, ढाई साल में 10.60 लाख गरीब परिवारों को मिला पक्का घर

रिश्वत लेने का आरोप, जमीन विवाद से जुड़ा मामला

जानकारी के अनुसार, विकास देवांगन नामक व्यक्ति ने हेड कॉन्स्टेबल रमेश त्रिपाठी पर जमीन पर कब्जा दिलाने के बदले 40 हजार रुपए लेने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विकास ने पहले 30 हजार रुपए और बाद में 10 हजार रुपए अतिरिक्त देकर कुल 40 हजार रुपए हेड कॉन्स्टेबल को दिए थे। इसके बावजूद कथित तौर पर जमीन पर कब्जा दिलाने का काम पूरा नहीं हुआ। 

CG NEWS: बिलासपुर के लॉ कॉलेजों में पढ़ाई का पैटर्न बदलेगा, नए सत्र से फॉरेंसिक साइंस होगी अनिवार्य

पैसे वापस मांगने पर विवाद

आरोप के मुताबिक जब विकास देवांगन ने अपने पैसे वापस मांगे तो हेड कॉन्स्टेबल ने राशि लौटाने से इनकार कर दिया। इसी दौरान हुई बातचीत का वीडियो सामने आया, जिसमें रमेश त्रिपाठी कथित रूप से यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि शिकायत कहीं भी कर दी जाए, वह पैसे वापस नहीं करेंगे। वीडियो में उनके बयान को लेकर सोशल media पर व्यापक चर्चा शुरू हो गया। 

/img/129/1781421049329

वायरल वीडियो में क्या है?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हेड कॉन्स्टेबल यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि यदि उनकी शिकायत पुलिस अधीक्षक तक भी पहुंचा दी जाए तो भी वह पैसे वापस नहीं करेंगे। वीडियो में वह तत्कालीन चौकी प्रभारी दिलीप सिंह से बातचीत करते हुए भी नजर आते हैं। बातचीत के दौरान दीवार तोड़े जाने और उसके एवज में पैसे दिए जाने का भी उल्लेख सामने आया है, जिसने मामले को और गंभीर बना दिया है।

CG News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब गूंजेंगे राष्ट्रगान, राज्यगीत और भोजन मंत्र, शिक्षा विभाग ने जारी किए नए निर्देश

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद जांजगीर-चांपा पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हेड कॉन्स्टेबल रमेश त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच डीएसपी प्रदीप सोरी को सौंप दी गई है।

जांच रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस विभाग का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपों की पुष्टि होने पर विभागीय कार्रवाई के साथ अन्य कानूनी कदम भी उठाए जा सकते हैं। फिलहाल पूरे मामले पर स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स की नजर बनी हुई है।

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts