Jammu-Kashmir Election : विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने छठी सूची जारी की, 5 मुस्लिम कैंडिडेट को टिकट; जानें कहां से किसे मिला टिकट

नई दिल्ली। भाजपा ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी की। इसमें 5 मुस्लिम कैंडिडेट समेत कुल 10 लोगों के नाम हैं। पार्टी ने कठुआ विधानसभा सीट से डॉक्टर भरत भूषण को चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी इससे पहले 5 लिस्ट और जारी कर चुकी है। हर लिस्ट के बाद पार्टी के अंदर नाराजगी देखने को मिली है। कई वरिष्ठ नेता टिकट न मिलने से नाराज होकर पार्टी छोड़कर जा चुके हैं।
जानें किसे कहां से मिला टिकट, देखें LIST…
तीन चरणों में होगी वोटिंग
- जम्मू-कश्मीर में 90 सीटों के लिए 18 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 3 चरणों में मतदान होंगे।
- पहले चरण के लिए 18 सितंबर, दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर और फिर तीसरे चरण के लिए 1 अक्टूबर को वोटिंग करवाई जाएगी।
- नतीजे 8 अक्टूबर 2024 को आएंगे। जीत के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है।
- जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है।
- जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, यहां आखिरी बार 2014 में चुनाव हुए थे। जिसके बाद 2018 में BJP-PDP का अलायंस टूटा तो सरकार भंग हो गई।




















