Jammu-Kashmir Election : विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने चौथी सूची जारी की, रविंदर रैना नौशेरा से होंगे उम्मीदवार

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जम्मू-कश्मीर के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को छह उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रविंदर रैना को नौशरा से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी की ओर से जारी इस सूची के मुताबिक, लाल चौक से इंजीनियर ऐजाजा हुसैन, ईदगाह से आरिफ रजा, खानसाहिब से अली मोहम्मद मीर, चरार-ए-शरीफ से ताहिद हुसैन और राजौरी से विबोध गुप्ता पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
जम्मू-कश्मीर में चुनाव तीन चरणों - 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर - में होंगे। इसके बाद आठ अक्टूबर को मतों की गिनती होगी।
जानें किसे कहां से मिला टिकट, देखें LIST…
जानें किसे कहां से मिला टिकट, देखें LIST…
तीन चरणों में होगी वोटिंग
- जम्मू-कश्मीर में 90 सीटों के लिए 18 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 3 चरणों में मतदान होंगे।
- पहले चरण के लिए 18 सितंबर, दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर और फिर तीसरे चरण के लिए 1 अक्टूबर को वोटिंग करवाई जाएगी।
- नतीजे 8 अक्टूबर 2024 को आएंगे। जीत के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है।
- जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है।
- जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, यहां आखिरी बार 2014 में चुनाव हुए थे। जिसके बाद 2018 में BJP-PDP का अलायंस टूटा तो सरकार भंग हो गई।











