Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

डंपिंग यार्ड बना मौत का मैदान! जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से मचा हड़कंप, गौ संरक्षण पर उठे सवाल

जैसलमेर के डंपिंग यार्ड में सैकड़ों मृत गायों के मिलने से मचा हड़कंप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। गो-प्रेमियों में भारी नाराजगी है और लापरवाही को लेकर ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है, साथ ही मामले की गंभीरता से जांच की मांग उठ रही है।
जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से मचा हड़कंप, गौ संरक्षण पर उठे सवाल
फाइल फोटो

राजस्थान। राजस्थान के जैसलमेर जिले से सामने आई एक बेहद चौंकाने वाली घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। नगर परिषद के डंपिंग यार्ड में बड़ी संख्या में मृत गायों के शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों और गो-प्रेमियों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह स्थान रामगढ़ मार्ग के पास, जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर स्थित है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना ने गौ संरक्षण व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

500 से अधिक गायों के शव मौजूद

जैसलमेर जिले में रामगढ़ रोड के पास स्थित नगर परिषद के कचरा डंपिंग यार्ड में जो दृश्य सामने आया, उसने हर किसी को झकझोर दिया। जब कुछ गो-प्रेमी वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बड़ी संख्या में मृत गायों के शव खुले में पड़े हुए थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां 500 से अधिक गायों के शव मौजूद थे, जो काफी खराब हालत में थे। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया।

Twitter Post

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पूरे राज्य में इस पर चर्चा शुरू हो गई। लोगों ने इसे बेहद दुखद और लापरवाही का बड़ा उदाहरण बताया। गो-प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिस तरह से गायों के शवों का निस्तारण होना चाहिए था, वह नहीं किया गया।

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Hike: महंगाई का डबल अटैक! 10 दिन में चौथी बार फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

ठेकेदार को नोटिस जारी

मामले के तूल पकड़ने के बाद जिला प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया। जिला कलेक्टर ने इस पूरी घटना पर रिपोर्ट तलब की है। वहीं नगर परिषद ने मृत पशुओं के निस्तारण के लिए जिम्मेदार ठेकेदार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक स्तर पर लापरवाही की बात सामने आई है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली कार ब्लास्ट: आतंकियों ने ChatGPT और YouTube से सीखी टेरर इंजीनियरिंग, NIA चार्जशीट में खुलासा

गायों के संरक्षण पर फिर उठे गंभीर सवाल

लोग सवाल कर रहे हैं कि जब गायों को लेकर बड़े बड़े दावे किए जाते हैं, तो ऐसी लापरवाही क्यों देखने को मिलती है। ग्रामीण और स्थानीय लोग बेहतर गौशालाओं, चारे, पानी और चिकित्सा सुविधाओं की मांग कर रहे हैं, लोगों ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...Read More

Latest Posts