Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कोरबा बाल संप्रेक्षण गृह से फिर अपचारी बालक फरार, गिनती में खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल

बह मुख्य द्वार खुलते ही जवानों की व्यस्तता का उठाया फायदा, चैनल गेट खोलकर भागा बालक,कोरबा के कोडिया स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से चोरी के मामले में निरुद्ध एक अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया है। बालक को 27 सितंबर को संप्रेक्षण गृह में दाखिल कराया गया था। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह मुख्य द्वार खुलने के दौरान जवानों की व्यस्तता का फायदा उठाकर वह चैनल गेट खोलकर भाग निकला।
कोरबा बाल संप्रेक्षण गृह से फिर अपचारी बालक फरार, गिनती में खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कोडिया स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से एक अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सुबह मुख्य द्वार खुलने के दौरान जवानों की व्यस्तता का फायदा उठाकर बालक चैनल गेट खोलकर भाग निकला। नियमित गिनती के दौरान उसके गायब होने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। संप्रेक्षण गृह से पहले भी बालकों के फरार होने की घटनाएं सामने आने के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल, पहले भी भाग चुके हैं बालक

कोडिया स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक के फरार होने की यह पहली घटना नहीं बताई जा रही है। इससे पहले भी यहां से बालकों के भागने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ताजा मामले ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित खबर: CG NEWS: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर 13 अपचारी फरार, दूसरी बार टूटी सुरक्षा, पुलिस में हड़कंप

जवानों की व्यस्तता का उठाया फायदा

मिली जानकारी के अनुसार, पोंडीबहार निवासी बालक को चोरी के मामले में 27 सितंबर को कोडिया स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में दाखिल कराया गया था। शनिवार सुबह मुख्य द्वार खुलने के दौरान जवान अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान बालक चैनल गेट खोलकर परिसर से फरार हो गया।

गिनती में खुला मामला, पुलिस ने शुरू की तलाश

बालकों की गिनती के दौरान एक बालक के गायब होने का पता चला। इसके बाद संप्रेक्षण गृह प्रबंधन और संबंधित पुलिस टीम को मामले की जानकारी मिली। सीएसईबी चौकी पुलिस ने बालक की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित खबर: CG NEWS: बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 बाल अपचारी फरार... सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घर और रिश्तेदारों से पूछताछ

सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि फरार बालक का पता लगाने के लिए उसके घर और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की ओर से उसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल बालक के मिलने और फरार होने की परिस्थितियों को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts