Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर में नगर निगम ठेकेदार ने खुद को मारी गोली, पिछले कुछ दिन से था परेशान

Follow on Google News
जबलपुर में नगर निगम ठेकेदार ने खुद को मारी गोली, पिछले कुछ दिन से था परेशान
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में नगर निगम के ठेकेदार ने खुदकुशी कर ली। 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

पिछले कुछ दिनों से परेशान था ठेकेदार

जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार सुबह जबलपुर स्थित गोयलपुर थाना अंतर्गत बधैया मोहल्ला की है। नगर निगम के ठेकेदार की पहचान भगवान सिंह ठाकुर (56 वर्ष) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ठेकेदार भगवान सिंह पिछले कुछ दिनों से परेशान था। ऐसा माना जा रहा है कि इसी वजह के चलते उसने खुदकुशी कर ली। मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts