Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में लगी भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत; AC कंप्रेसर में ब्लास्ट से मचा हड़कंप

इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल की नर्सरी में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। AC कंप्रेसर में विस्फोट के बाद आग फैलने की बात सामने आई है।
इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में लगी भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत; AC कंप्रेसर में ब्लास्ट से मचा हड़कंप
इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में लगी भीषण आग

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) अस्पताल के स्त्री रोग वार्ड की नर्सरी में अचानक आग लग गई। हादसे में 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया।

X Post

नर्सरी में मौजूद थे 16 नवजात

अस्पताल अधिकारियों के मुताबिक, जिस समय नर्सरी में आग लगी, वहां कुल 16 नवजात बच्चे मौजूद थे। आग इतनी तेजी से फैली कि बच्चों को बचाने का पर्याप्त मौका नहीं मिल सका। रेस्क्यू टीम ने एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Islamabad PIMS Hospital Fire Accident

AC कंप्रेसर में विस्फोट के बाद लगी आग

रेस्क्यू अधिकारियों के अनुसार, नर्सरी में लगे एयर कंडीशनर के कंप्रेसर में अचानक विस्फोट हुआ। इसके बाद वहां आग लग गई और देखते ही देखते पूरे वार्ड में फैल गई। आग के कारण नर्सरी में धुआं भर गया, जिससे हालात और गंभीर हो गए।

Islamabad

मौके पर पहुंचीं रेस्क्यू टीमें

आग की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें तुरंत अस्पताल पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

15 परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

इस दर्दनाक हादसे ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जिन परिवारों ने अपने नवजात बच्चों के बेहतर इलाज की उम्मीद की थी, उन्हें इस हादसे में अपने बच्चों को खोना पड़ा।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts