Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बुद्ध के पदचिन्हों पर चलने का मौका :IRCTC लाया बौद्ध सर्किट ट्रेन पर 20% डिस्काउंट, जानें कितना होगा किराया

बौद्ध सर्किट पर्यटक ट्रेन पूरी तरह वातानुकूलित डीलक्स ट्रेन है। इसमें 12 आधुनिक एलएचबी कोच लगाए गए हैं, जो यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव देंगे।
IRCTC लाया बौद्ध सर्किट ट्रेन पर 20% डिस्काउंट, जानें कितना होगा किराया

अगर आप भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की यात्रा करना चाहते हैं, तो भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRTC) आपके लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है। आईआरसीटीसी ने अपने लोकप्रिय बौद्ध सर्किट पर्यटक ट्रेन पैकेज पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट की घोषणा की है। यह पैकेज उन यात्रियों के लिए तैयार किया गया है जो भारत और नेपाल के प्रमुख बौद्ध तीर्थस्थलों की यात्रा एक ही ट्रिप में करना चाहते हैं।

साल 2007 में शुरू की गई यह विशेष ट्रेन देश-विदेश के पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। सात रात और आठ दिन की यह यात्रा दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होती है।

किन खास जगहों की कराई जाएगी यात्रा

इस विशेष टूर पैकेज के तहत यात्रियों को भगवान बुद्ध के जीवन और बौद्ध धर्म से जुड़े कई महत्वपूर्ण स्थलों की यात्रा कराई जाएगी। इनमें बोधगया, राजगीर, नालंदा, वाराणसी, सारनाथ, लुंबिनी, कुशीनगर और श्रावस्ती शामिल हैं।

यात्रा की खास बात यह है कि इसमें विश्व प्रसिद्ध ताजमहल को भी शामिल किया गया है। ऐसे में यात्रियों को धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का अनूठा अनुभव मिलेगा।

Twitter Post

इन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी ट्रेन

बौद्ध सर्किट पर्यटक ट्रेन पूरी तरह वातानुकूलित डीलक्स ट्रेन है। इसमें 12 आधुनिक एलएचबी कोच लगाए गए हैं, जो यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव देंगे।

यात्री अपनी सुविधा के अनुसार वातानुकूलित प्रथम श्रेणी या वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी श्रेणी का चयन कर सकते हैं। प्रथम श्रेणी में विशाल केबिन, निजी कूपे और व्यक्तिगत लॉकर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। वहीं द्वितीय श्रेणी के कोच भी आधुनिक सुविधाओं और पर्याप्त स्थान के साथ तैयार किए गए हैं।

राष्ट्रीय से लेकर अंतर्राष्ट्रीय खानपान होगा शामिल

यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए ट्रेन में दो आकर्षक भोजन कोच लगाए गए हैं, जहां एक साथ 64 यात्री भोजन कर सकते हैं। ट्रेन की रसोई में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजन तैयार किए जाएंगे, जिससे यात्रियों को स्वादिष्ट और विविध भोजन का अनुभव मिलेगा।

कितना होगा किराया?

IRCTC की ओर से दी जा रही 20 प्रतिशत छूट के बाद यह पैकेज द्वितीय श्रेणी में ट्विन शेयरिंग आधार पर 76,905 रुपए प्रति व्यक्ति की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। वहीं वर्ष 2026-27 सीजन के लिए वातानुकूलित प्रथम श्रेणी पैकेज की कीमत 1.15 लाख रुपए प्रति व्यक्ति और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी पैकेज की कीमत 95 हजार रुपए प्रति व्यक्ति निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें: IRCTC की 18 दिन की धार्मिक यात्रा : एक सफर में 7 ज्योतिर्लिंग सहित इन तीर्थों के कर सकेंगे दर्शन

कब रवाना होगी ट्रेन?

आईआरसीटीसी ने 2026-27 सीजन के लिए ट्रेन की चार प्रस्थान तिथियां तय की हैं। यह ट्रेन 19 दिसंबर 2026, 2 जनवरी 2027, 20 फरवरी 2027 और 20 मार्च 2027 को रवाना होगी।

क्यों खास है यह यात्रा?

बौद्ध धर्म, इतिहास, संस्कृति और आध्यात्मिक पर्यटन में रुचि रखने वाले यात्रियों के लिए यह पैकेज एक संपूर्ण अनुभव प्रदान करता है। एक ही यात्रा में भारत और नेपाल के प्रमुख बौद्ध स्थलों के दर्शन, आरामदायक रेल सफर और आधुनिक सुविधाओं का लाभ इसे खास बनाता है। ऐसे में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन की योजना बना रहे लोगों के लिए यह पैकेज आकर्षक विकल्प साबित हो सकता है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts