Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IRCTC की 18 दिन की धार्मिक यात्रा :एक सफर में 7 ज्योतिर्लिंग सहित इन तीर्थों के कर सकेंगे दर्शन

आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत वाराणसी से होगी। जहां श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा तट के दर्शन करेंगे। वहीं इसके बाद यात्रा झारखंड की ओर बढ़ेगी जहां देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम ले जाया जाएगा।
एक सफर में 7 ज्योतिर्लिंग सहित इन तीर्थों के कर सकेंगे दर्शन

लंबे समय से आप भी किसी यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन देश में पड़ रही अधिक गर्मी की वजह से क्या आपको भी अपनी यात्रा बार- बार कैंसिल करना पड़ा रही है। लेकिन धार्मिक यात्राओं में अक्सर लोग कई शहरों से अपनी मनोकामनाएं और आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त करने के लिए जा रहे हैं। लेकिन क्या हो अगर आपकी प्रमुख तीर्थ स्थलों की जर्नी एक ही सफर में पूरा हो जाएं। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन ने भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन के जरिए 18 दिनों की एक स्पेशल आध्यात्मिक यात्रा शुरू करने का ऐलान किया है। जिसके लिए ट्रेन दिल्ली के सफदरगंज रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। 

कितनी जगह के होंगे दर्शन

इस खास यात्रा में श्रद्धालु को तीन धाम, 11 ज्योतिर्लिंग और कई ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन कराएं जाएंगे। वहीं जिस ट्रेन में आप यात्रा करेंगे वो पूरी तरह एयर कंडीशंड यानी वातानुकूलित होगी, जिससे आरामदायक यात्रा हो सकी। यात्रियों के लिए ट्रेन में फर्स्ट एसी, सेकंड एसी और थर्ड एसी श्रेणियां मौजूद है। इतना ही नहीं पैसेंजर्स के लिए मॉर्डन किचन, दो रेस्टोरेंट, सेंसर आधारित वॉशरूम, शॉवर क्यूबिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स फुट मसाजर, सीसीटीवी निगरानी और हर कोच में चोरों और नकाबपोशों से बचने के लिए सुरक्षाकर्मियों के खास इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Nirjala Ekadashi 2026 : निर्जला एकादशी व्रत पर भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और जरूरी नियम

काशी विश्वनाथ मंदिर से यात्रा की शुरुआत

आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत वाराणसी से होगी। जहां श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा तट के दर्शन करेंगे। वहीं इसके बाद यात्रा झारखंड की ओर बढ़ेगी जहां देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम ले जाया जाएगा। और फिर ट्रेन ओडिशा के मशहूर जगन्नाथ धाम की नगरी पुरी पहुंचेगी। जहां जगन्नाथ मंदिर और पुरी बीच घुमाया जाएगा। इन स्थानों के बाद यात्रा देश के दक्षिणी हिस्से की ओर बढ़ेगी। जहां श्रद्धालु मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे और फिर रामेश्वरम पहुंचेंगे, यहां रामनाथस्वामी मंदिर के अलावा धनुषकोडी और विभीषण मंदिर का भी भ्रमण कराया जाएगा।

Twitter Post

कितना होगा किराया 

फर्स्ट एसी (1AC)

सिंगल शेयरिंग: ₹2,21,955
डबल शेयरिंग: ₹1,98,010
ट्रिपल शेयरिंग: ₹1,94,590
5 से 11 वर्ष के बच्चे: ₹1,82,425

सेकंड एसी (2AC)

सिंगल शेयरिंग: ₹2,05,940
डबल शेयरिंग: ₹1,81,995
ट्रिपल शेयरिंग: ₹1,78,575
5 से 11 वर्ष के बच्चे: ₹1,66,410

थर्ड एसी (3AC)

सिंगल शेयरिंग: ₹1,73,910
डबल शेयरिंग: ₹1,49,965
ट्रिपल शेयरिंग: ₹1,46,545
5 से 11 वर्ष के बच्चे: ₹1,34,380

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 12 June: माता लक्ष्मी और देवी को क्या भोग लगाएं? कौन-सा भोग सबसे प्रिय?

ये सुविधाएं भी मिलेंगी

इस टूर पैकेज में रेल यात्रा से लेकर ठहरने और भोजन तक की पूरी व्यवस्था शामिल है। यात्रियों को 3-स्टार होटलों में रहने की सुविधा, शुद्ध शाकाहारी भोजन, स्थानीय दर्शनीय स्थलों के भ्रमण के लिए वातानुकूलित वाहन, यात्रा बीमा और पूरे सफर के दौरान आईआरसीटीसी के टूर मैनेजर का सहयोग मिलेगा। यानी यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं की चिंता किए बिना श्रद्धालु पूरी तरह दर्शन और आध्यात्मिक अनुभव पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts