Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ईरान ने बीच समुद्र में जब्त किया इजराइल का मालवाहक जहाज, 17 भारतीय सवार, दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर..

Follow on Google News
ईरान ने बीच समुद्र में जब्त किया इजराइल का मालवाहक जहाज, 17 भारतीय सवार, दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर..
तेहरान। ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) के सैन्य बलों ने इजराइल से जुड़े एक मालवाहक जहाज को शनिवार को जब्त कर लिया, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि इस जहाज पर 17 भारतीय नागरिक भी मौजूद हैं। यह जहाज ओमान की खाड़ी से होर्मुज पास होते हुए भारत आ रहा था जिस पर ईरान की सेना ने कब्जा कर लिया है। वीडियो में फुटेज में ईरानी सैन्य बल के जवान हेलिकॉप्टर से जहाज पर उतरते हुए दिख रहे हैं। ईरान और इजराइल में तनाव बढ़ता जा रहा है। समाचार एजेंसी ‘तस्नीम' ने यह खबर दी है।

जहाज पर 17 भारतीय नागरिक मौजूद

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षित शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने के लिए भारत तेहरान और दिल्ली दोनों में राजनयिक चैनलों के जरिए ईरानी अधिकारियों के संपर्क में है। न्यूज एजेंसी ने विदेश मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि ईरान ने जिस जहाज पर कब्जा किया है उस पर 17 भारतीय नागरिक मौजूद हैं।

अलर्ट पर इजराइली सेना

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कब्जे में लिया जहाज, जिसका नाम ‘एमएससी एरीज़' है, पुर्तगाल के झंडे के नीचे संचालित होता है। यह लंदन स्थित कंपनी ‘ज़ोडियाक मैरीटाइम' से जुड़ा है और इसका स्वामित्व इज़राइली अरबपति इयाल ओफ़र के पास है। इजराइली सेना के प्रवक्ता डेनियार हगारी ने कहा,‘‘ हम किसी भी तरह के हमलों पर चुप नहीं बैठेंगे। इसका जवाब दिया जाएगा।'' उल्लेखनीय है कि एक अप्रैल को इजराइल ने सीरिया में ईरानी राजदूत के पास हवाई हमला किया था, जिसमें ईरान के दो शीर्ष आर्मी कमांडर समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी। ईरान ने इसके बाद बदला लेने के लिए इजराइल पर हमला करने की धमकी दी है। अधिकारियों द्वारा जब्त किए गए जहाज के संबंध में अधिक जानकारी जारी किए जाने की आशा है।

ईरान और इजराइल में ‘जंग’ के हालात!

इजराइल और हमास के बीच पहले से ही युद्ध जारी है। अब ईरान के साथ भी इजरायल के रिश्ते बिगड़ चुके हैं। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि कभी भी जंग का ऐलान हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ईरान ने धमकी दे दी है कि वो इजरायल पर हमला करेगा। इसी बीच वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) ने ईरान द्वारा जानकारी दिए गए एक व्यक्ति का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में बताया कि ईरान अगले कुछ घंटों के भीतर इजरायल पर हमला बोल सकता है। ये भी पढ़ें- ईरान-इजराइल की यात्रा न करें भारतीय, विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, कुछ बड़ा होने वाला है?
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts