PlayBreaking News

IPL 2026 :मैदान पर अब नहीं चलेगी मनमानी! BCCI की सख्ती, जर्सी से लेकर नेट प्रैक्टिस तक 18 नए नियम लागू

BCCI Rules IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अनुशासन का चाबुक चला दिया है। अब खिलाड़ियों की जर्सी से लेकर मैच डे के अभ्यास तक हर गतिविधि पर बोर्ड की पैनी नजर होगी। उल्लंघन किया तो सीधा एक्शन होगा।
Follow on Google News
मैदान पर अब नहीं चलेगी मनमानी! BCCI की सख्ती, जर्सी से लेकर नेट प्रैक्टिस तक 18 नए नियम लागू
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दुनिया की सबसे अमीर और ग्लैमरस क्रिकेट लीग 'IPL' अब सिर्फ चौकों-छक्कों का खेल नहीं रह गई है बल्कि यह अनुशासन की नई कसौटी बनने जा रही है। 28 मार्च 2026 से शुरू होने वाले आगामी सीजन के लिए बीसीसीआई ने एक नई और बेहद सख्त 'रूल बुक' जारी की है। इसमें कुल 18 नए नियम शामिल किए गए हैं, जिनका पालन खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को सख्ती से करना होगा। बोर्ड का स्पष्ट संदेश है कि मैदान पर खेल के साथ-साथ प्रोटोकॉल भी नंबर-1 होना चाहिए।

    एम चिन्नास्वामी में धमाके के साथ शुरुआत

    IPL 2026 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। उद्घाटन मुकाबले में फाफ डु प्लेसिस की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आमने-सामने होंगी। लेकिन इस बार टॉस होने से पहले ही टीमों को बोर्ड के सख्त घेरे से गुजरना होगा। बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजी मैनेजरों को नई नियमावली भेज दी है ताकि सीजन के दौरान कंफ्यूजन की कोई गुंजाइश न रहे।

    ये भी पढ़ें: Ajay Devgn : ‘गोलमाल 5’ और ‘दृश्यम 3’ में नए अंदाज में दिखेंगे अजय देवगन, कहानी और कास्ट में बड़ा ट्विस्ट

    प्रैक्टिस सेशन- अब 'खुले' में नहीं होगा अभ्यास

    बोर्ड ने नेट प्रैक्टिस को लेकर सबसे बड़े बदलाव किए हैं। अब टीमें अपनी मर्जी से कहीं भी अभ्यास नहीं कर पाएंगी।

    1. नेट एरिया अनिवार्य : सभी ट्रेनिंग सेशन सिर्फ तय किए गए नेट एरिया के भीतर ही होंगे। खुले में अभ्यास करने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है।
    2. पिच की अदला-बदली पर रोक : यदि किसी टीम का अभ्यास सत्र जल्दी खत्म हो जाता है, तो दूसरी टीम उनकी पिचों का इस्तेमाल नहीं कर सकेगी।
    3. मैच वाले दिन 'नो प्रैक्टिस' : जिस दिन मुकाबला होना है, उस दिन टीमों को अभ्यास सत्र की अनुमति नहीं दी जाएगी।
    4. परिवार की नो-एंट्री  : अभ्यास के दौरान मैदान पर सिर्फ खिलाड़ी और मान्यता प्राप्त स्टाफ होगा। दोस्तों और परिवार के सदस्यों को केवल हॉस्पिटैलिटी एरिया में रहने की इजाजत होगी।

    ड्रेस कोड और पहचान पत्र- लापरवाही पड़ेगी भारी

    मैच के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए बीसीसीआई ने कुछ 'जीरो टॉलरेंस' नियम बनाए हैं:

    1. एक्रेडिटेशन कार्ड  : सपोर्ट स्टाफ को हर समय अपना आईडी कार्ड पहनना होगा। पहली गलती पर चेतावनी और दूसरी बार पर भारी जुर्माना लगेगा।
    2. कैप का सम्मान  : ऑरेंज और पर्पल कैप धारकों के लिए मैच के दौरान अपनी विशेष कैप पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।
    3. पुरस्कार वितरण : मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में खिलाड़ी ढीली टोपियां (Floppy Hats) या बिना आस्तीन की जर्सी नहीं पहन सकेंगे। उन्हें एक प्रॉपर ड्रेस कोड का पालन करना होगा।
    4. एलईडी बोर्ड की सुरक्षा : हिटिंग नेट्स के दौरान खिलाड़ियों को ध्यान रखना होगा कि गेंद कीमती विज्ञापन बोर्ड्स से न टकराए। इन बोर्ड्स के सामने बैठने पर भी मनाही है।

    जर्सी और घरेलू मैच के नए प्रोटोकॉल

    बोर्ड ने जर्सी नंबर और अभ्यास मैचों को लेकर भी पारदर्शिता बढ़ाई है। अगर कोई खिलाड़ी अपना जर्सी नंबर बदलना चाहता है, तो उसे कम से कम 24 घंटे पहले लीग को सूचित करना होगा। इसके अलावा, टीमें अधिकतम दो अभ्यास मैच खेल सकती हैं, वो भी बीसीसीआई की पूर्व अनुमति के साथ। घरेलू मैच शुरू होने से 4 दिन पहले मुख्य मैदान (Main Square) पर अभ्यास की अनुमति नहीं होगी।

    ये भी पढ़ें: नर्मदा जल पर हक : मप्र में पानी का पूरा उपयोग करने के लिए रोडमैप तैयार, 2-3 साल में पटरी पर आएंगे सभी प्रोजेक्ट

    सपोर्ट स्टाफ के लिए सीमित सीटें

    मैदान के भीतर भीड़ कम करने के लिए बोर्ड ने सख्त फैसला लिया है। मैच के दौरान डगआउट और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में टीम डॉक्टर सहित सपोर्ट स्टाफ के केवल 12 सदस्यों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। यह नियम आईपीएल 2025 के मुकाबले और अधिक सख्ती से लागू किया जाएगा।

    Sona Rajput
    By Sona Rajput

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts