Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ajay Devgn :‘गोलमाल 5’ और ‘दृश्यम 3’ में नए अंदाज में दिखेंगे अजय देवगन, कहानी और कास्ट में बड़ा ट्विस्ट

अजय देवगन इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। गोलमाल 5 और दृश्यम 3 के जरिए वे अपनी हिट फ्रेंचाइजी को नए अंदाज में पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। गोलमाल में कॉमेडी के साथ हॉरर-सस्पेंस का ट्विस्ट होगा, जबकि दृश्यम 3 में नई कहानी और किरदार दर्शकों को चौंकाने वाले हैं और फिल्म को खास बनाएंगे भी।
‘गोलमाल 5’ और ‘दृश्यम 3’ में नए अंदाज में दिखेंगे अजय देवगन, कहानी और कास्ट में बड़ा ट्विस्ट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अजय देवगन इन दिनों अपने करियर के बेहद व्यस्त दौर से गुजर रहे हैं और एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। खास बात यह है कि वे अपनी हिट फ्रेंचाइजी फिल्मों को नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश करने की तैयारी में हैं। ‘गोलमाल’ और ‘दृश्यम’ जैसी सफल सीरीज के अगले पार्ट्स में इस बार कहानी और कास्ट दोनों स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिससे दर्शकों को नया अनुभव देने की कोशिश की जा रही है।

    कॉमेडी के साथ हॉरर और सस्पेंस का भी तड़का

    कॉमेडी फ्रेंचाइज ‘गोलमाल 5’  को लेकर चर्चा है कि इस बार फिल्म में अक्षय कुमार की एंट्री हो सकती है। बताया जा रहा है कि वे कैमियो नहीं, बल्कि अजय के साथ फुल-फ्लेज्ड रोल में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी घने जंगल की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी, जिसमें कॉमेडी के साथ हॉरर और सस्पेंस का भी तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्देशन एक बार फिर रोहित शेट्टी कर रहे हैं और इसकी शूटिंग मुंबई फिल्म सिटी व रामोजी फिल्म सिटी में की जा रही है।

    ये भी पढ़ें: आदित्य धर 'बॉक्स ऑफिस का बाप'! रजनीकांत ने देखी ‘Dhurandhar 2’, बोले- हर भारतीय जरूर देखे!

    ‘दृश्यम 3’ में प्रकाश राज की एंट्री कहानी में बड़ा ट्विस्ट लाएगी

    वहीं ‘दृश्यम 3’ इस बार अपने पिछले पार्ट्स से अलग होने वाली है। यह फिल्म मलयालम वर्जन की सीधी कॉपी नहीं होगी, बल्कि इसमें कई मौलिक बदलाव किए गए हैं। फिल्म में प्रकाश राज की एंट्री कहानी में बड़ा ट्विस्ट लेकर आएगी, जहां वे एक चालाक वकील के किरदार में अजय देवगन के किरदार विजय सालगांवकर को कानून के जरिए घेरने की कोशिश करेंगे। फिल्म में एक्शन की बजाय सस्पेंस, ड्रामा और माइंड गेम्स पर ज्यादा फोकस रहेगा।

    /img/15/1774342908539

    ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग लगभग पूरी!

    फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और करीब 95 प्रतिशत काम खत्म हो गया है। गोवा और मुंबई में इसके प्रमुख हिस्सों की शूटिंग की गई है, जबकि तब्बू का थोड़ा काम अभी बाकी है। इस बार सौरभ शुक्ला फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे, जो दर्शकों के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। मेकर्स का मानना है कि नए किरदार और बदली हुई कहानी दर्शकों को फिर से बांधे रखेगी।

    ये भी पढ़ें: ‘नागिन 7’ में AI सीन पर फैंस नाराज! प्रोड्यूसर ने ट्रोल्स को दिया मजेदार जवाब

    लव रंजन की फिल्म फिलहाल ठंडे बस्ते में चली गई

    इन फिल्मों के अलावा अजय ‘धमाल 4’ और ‘रेंजर’ जैसे प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं। वहीं रणबीर कपूर के साथ बनने वाली लव रंजन की फिल्म फिलहाल ठंडे बस्ते में चली गई है। कुल मिलाकर, अजय इस समय अपनी सफल फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाते हुए कॉमेडी, सस्पेंस और एक्शन का संतुलित मिश्रण दर्शकों के सामने लाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts