Tech News:iPhone यूजर्स अलर्ट! सरकार ने बताया बड़ा साइबर खतरा

Apple डिवाइसेस में सामने आई ये खामियां यूजर्स के लिए बड़ा जोखिम बन सकती हैं। हालांकि, सही समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट करके इस खतरे को काफी हद तक टाला जा सकता है। इसलिए लापरवाही न करें और अपने डिवाइस को तुरंत अपडेट करें।
इन वर्जन वाले डिवाइसेस सबसे ज्यादा खतरे में
इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) के मुताबिक Apple के कई पुराने सॉफ्टवेयर वर्जन सुरक्षित नहीं हैं। macOS के 13.5, 14.2 और 14.3 से पुराने वर्जन, वहीं iOS और iPadOS के 15.8.7, 16.7.5, 16.7.15 और 17.3 से पहले के वर्जन पर खतरा ज्यादा है। इसके अलावा Safari ब्राउजर इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को भी सावधान रहने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें: धमतरी: दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत
हैकर्स कैसे कर सकते हैं हमला
एजेंसी ने इन खामियों को क्रिटिकल कैटेगरी में रखा है, यानी मामला काफी गंभीर है। Apple Inc. के इन डिवाइसेस में मौजूद कमजोरियों का फायदा उठाकर हैकर्स सिस्टम की एक्सेस हासिल कर सकते हैं। वे आपके डेटा से छेड़छाड़ कर सकते हैं, मेमोरी को नुकसान पहुंचा सकते हैं और डिवाइस की परफॉर्मेंस को खराब कर सकते हैं। इससे आपका डिवाइस स्लो हो सकता है या पूरी तरह काम करना बंद कर सकता है।
ये भी पढ़ें: Kidney Failure in children : 10 साल में 20% तक बढ़े बच्चों में किडनी फेल्योर के मामले, 4% गंभीर श्रेणी में
तुरंत फोन को करें अपडेट
CERT-In ने साफ कहा है कि इस खतरे से बचने का सबसे आसान तरीका है-तुरंत अपडेट करना। Apple ने इन खामियों को ठीक करने के लिए नए सिक्योरिटी अपडेट जारी किए हैं। इसके लिए Settings में जाएं, फिर General ऑप्शन पर क्लिक करें और Software Update में जाकर लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल कर लें। समय पर अपडेट करना आपके डिवाइस को सुरक्षित रखेगा।












