Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीजफायर बेअसर?ईरान बंदरगाह में आग, लेबनान में हमले से 17 लोगों की मौत... मिडिल-ईस्ट फिर सुलगा

ईरान के दक्षिणी बंदरगाह पर कई जहाजों में आग लगने और लेबनान में इजरायली हमलों में 17 लोगों की मौत की खबर ने मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ा दिया है। होर्मुज़ स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है। सीजफायर के बावजूद जारी हमलों से हालात और गंभीर होते जा रहे हैं।
ईरान बंदरगाह में आग, लेबनान में हमले से 17 लोगों की मौत... मिडिल-ईस्ट फिर सुलगा

मध्य-पूर्व में हालात फिर तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। ईरान के एक बंदरगाह पर जहाजों में आग लगने की खबर है, वहीं लेबनान में इजरायली हमलों में कई लोगों की मौत हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के दक्षिणी बंदरगाह ‘डेयर’ में कई व्यापारिक जहाजों में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। अभी तक आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी तरह आग बुझने के बाद ही कारण बताया जाएगा।

होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब होर्मुज स्ट्रेट में पहले से ही तनाव बना हुआ है। यह तनाव उस सीजफायर के बीच है, जो 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद लागू हुआ था।

ईरान की अमेरिका को चेतावनी

ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद-बाघेर ग़ालिबफ़ ने कहा है कि अब होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की सुरक्षा की जिम्मेदारी ईरान और उसके सहयोगियों ने संभाल ली है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका सीजफायर का उल्लंघन करता है, तो हालात और खराब हो सकते हैं। उनका कहना है कि ईरान ने अभी पूरी कार्रवाई शुरू भी नहीं की है, जिससे तनाव और बढ़ने की आशंका है।

ये भी पढ़ें: UAE पर हमले से भड़का तनाव भारत : PM मोदी का कड़ा संदेश- यह अस्वीकार्य… भारत यूएई के साथ

लेबनान में लोगों को घर खाली करने का आदेश

इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों, खासकर जबशीट और सराफंद, में लोगों को तुरंत घर खाली करने के आदेश दिए हैं। लोगों से कहा गया है कि वे करीब 1 किलोमीटर दूर सुरक्षित जगहों पर चले जाएं। सेना का कहना है कि इन इलाकों में रहना खतरनाक है और यहां हिज्बुल्लाह के ठिकाने मौजूद हैं।

इजरायली हमलों में 17 लोगों की मौत

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में इजरायली हमलों में लेबनान में 17 लोगों की मौत हुई है और 35 लोग घायल हुए हैं। 2 मार्च से अब तक कुल मौतों का आंकड़ा 2,696 तक पहुंच गया है, जबकि 8,264 लोग घायल हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें: UAE हमले पर भारत का सख्त संदेश : 3 भारतीय घायल, मोदी बोले- नहीं करेंगे बर्दाश्त

सीजफायर के बावजूद जारी हमले

बताया जा रहा है कि ये हमले 17 अप्रैल से लागू अस्थायी सीजफायर का उल्लंघन हैं। 2 मार्च को हिज्बुल्लाह के हमले के बाद इजरायल ने जवाबी कार्रवाई तेज कर दी थी। इस संघर्ष के चलते अब तक 16 लाख से ज्यादा लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो चुके हैं।

ट्रंप ने किया था सीजफायर का ऐलान

डोनाल्ड ट्रंप ने 17 अप्रैल को इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिन के सीजफायर का ऐलान किया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया था।

मध्य-पूर्व में लगातार हो रही इन घटनाओं से हालात नाजुक बने हुए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात नहीं संभले, तो आने वाले दिनों में तनाव और बढ़ सकता है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts