Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नेताओं को हिदायत, भजन-कीर्तन करें और विवादित बयानों से बचें

भाजपा हाईकमान ने प्रदेश को सौंपा इलेक्शन कैंपेन का रोड मैप
Follow on Google News
नेताओं को हिदायत, भजन-कीर्तन करें और विवादित बयानों से बचें

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा की तर्ज पर भाजपा हाईकमान ने संसदीय चुनाव में भी सत्ता-संगठन के नेताओं को इलेक्शन कैंपेन का रोडमैप सौंप दिया है। साथ ही यह हिदायत भी दे दी है कि ओवरकॉन्फिडेंस नहीं चलेगा। क्षेत्र के साधु-संतों-पुजारियों से मेल-मुलाकात बढ़ाने और अखंड रामायण-सुंदरकांड पाठ में भागीदारी करने को कहा गया है। चुनाव प्रचार के दौरान विवादित बयानों से बचने और केवल योजनाओं की उपलब्धियों पर फोकस करने को कहा गया है। संगठन की ओर से मौजूदा सांसद, मंत्री-विधायक, पूर्व सांसदवि धायक और प्रत्याशियों को भी चुनाव प्रचार के टिप्स दए गए हैं।

अभियान में ये करना होगा

बूथ विजय अभियान के तहत समाज के सभी वर्गों से संपर्क और संवाद करने को कहा गया है। किसानों और कारोबारियों के बीच अपनी स्वीकार्यता बढ़ाने चौपाल लगाएं। दीवार लेखन और स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही और भी अन्य आउटरीच कार्यक्रमों का ब्यौरा भी है।

सोशल मीडिया पर लगाएं हाजिरी, रोज पोस्ट जरूरी

सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर पूरी सक्रियता के साथ हर दिन की पोस्ट को अनिवार्य बताया गया है। संगठन एप पर हर दिन के प्रवास की सचित्र जानकारी और पूरा लेखा-जोखा अपलोड भी करना है। बूथ स्तर पर संगठन की कार्ययोजना को समयावधि में पूरा करने पर जोर है। आंगनबाड़ी और ऊषा-आशा कार्यकर्ता, पटवारी, रोजगार सहायक और क्षेत्र में तैनात शिक्षकों से भी लगातार संपर्क का होमवर्क है। केंद्रीय और राज्य की योजनाओं के लाभार्थी परिवारों से मेलजोल बढ़ाना और कमल सेल्फी की हिदायत भी है।

केंद्रीय नेता कर रहे मॉनिटरिंग

केंद्रीय नेतृत्व इस मुहिम की मॉनिटरिंग कर रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, चुनाव प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय के अलावा सीएम यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

बूथ गतिविधियों पर फोकस

इस बार मप्र भाजपा का बूथ केंद्रित कार्यक्रमों पर जोर है। लगातार बूथ केंद्रित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। वर्चुअल बैठकों से पदाधिकारियों का मार्गदर्शन भी हो रहा है। -रजनीश अग्रवाल बूथ प्रबंधन प्रभारी व प्रदेश मंत्री मप्र भाजपा

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts