Instagram पर Teen यूजर्स के लिए नया सेफ्टी अपडेट :अब उम्र के हिसाब से दिखेगा कंटेंट, पैरेंट्स के पास रहेगा पूरा कंट्रोल

इस फीचर के तहत अब Instagram ऐसे कंटेंट को कम दिखाएगा या पूरी तरह ब्लॉक करेगा, जिसमें गाली-गलौज, खतरनाक स्टंट या गलत व्यवहार को बढ़ावा देने वाली चीजें शामिल हों।
अब उम्र के हिसाब से दिखेगा कंटेंट, पैरेंट्स के पास रहेगा पूरा कंट्रोल
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram अब Teen यूजर्स की सुरक्षा को लेकर पहले से ज्यादा सख्त हो गया है। कंपनी ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है, जिसका उद्देश्य कम उम्र के यूजर्स को सुरक्षित और उनकी उम्र के अनुसार कंटेंट दिखाना है। इस बदलाव के तहत प्लेटफॉर्म अब खुद ही ऐसे कंटेंट को फिल्टर करेगा, जो Teens के लिए उपयुक्त नहीं है।

    डिफॉल्ट सेटिंग, बंद करने के लिए पैरेंट्स की परमिशन जरूरी

    इस नए अपडेट के अनुसार, अब Teen यूजर्स को वही कंटेंट दिखेगा जो आमतौर पर 13+ उम्र के हिसाब से सही माना जाता है। यानी प्लेटफॉर्म ऐसे वीडियो, पोस्ट और अकाउंट्स को सीमित करेगा, जिनमें आपत्तिजनक या संवेदनशील सामग्री हो सकती है। खास बात यह है कि यह सेटिंग डिफॉल्ट रूप से लागू होगी और इसे बंद करने के लिए माता-पिता की अनुमति जरूरी होगी।

    पैरेंट्स तय करेंगे बच्चा क्या देखेगा...

    Meta ने इस अपडेट के जरिए पेरेंट्स को भी ज्यादा ताकत देने की कोशिश की है। कंपनी ने लिमिटेड नाम का नया फीचर पेश किया है, जिससे माता-पिता यह तय कर सकेंगे कि उनके बच्चे को कितना और कैसा कंटेंट दिखे। इस मोड में कंटेंट के साथ-साथ इंटरैक्शन पर भी ज्यादा सख्ती लागू होगी, जिससे Teens का अनुभव ज्यादा सुरक्षित बनेगा।

    यह भी पढ़ें: Haier 475L डबल डोर फ्रिज: प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स का स्मार्ट कॉम्बिनेशन

    नुकसान पहुंचाने वाले सभी कंटेंट ब्लॉक होंगे

    इस फीचर के तहत अब Instagram ऐसे कंटेंट को कम दिखाएगा या पूरी तरह ब्लॉक करेगा, जिसमें गाली-गलौज, खतरनाक स्टंट या गलत व्यवहार को बढ़ावा देने वाली चीजें शामिल हों। इसके अलावा शराब, ड्रग्स और डरावने विजुअल्स से जुड़े पोस्ट भी Teens के लिए सीमित कर दिए जाएंगे। इससे बच्चों को नकारात्मक प्रभाव से बचाने में मदद मिलेगी।

    यह भी पढ़ें: संदिग्ध कॉल और मैसेज से परेशान? ये पोर्टल बचाएगा आपको, घर बैठे ऐसे करें शिकायत

    सर्च और अकाउंट एक्सेस पर भी कंट्रोल

    इस अपडेट के तहत Teens कुछ संवेदनशील शब्दों को सर्च भी नहीं कर पाएंगे। यहां तक कि अगर वे गलत स्पेलिंग डालकर भी खोजने की कोशिश करेंगे, तब भी ऐसे रिजल्ट सामने नहीं आएंगे। इसके अलावा जो अकाउंट बार-बार अनुचित कंटेंट शेयर करते हैं, उन्हें Teens फॉलो नहीं कर पाएंगे। अगर पहले से फॉलो किया हुआ है, तो उनका कंटेंट, कमेंट और मैसेज भी दिखाई नहीं देगा।

    Featured News

    AI से होगी निगरानी और सुरक्षा

    इंस्टाग्राम अब एडवांस AI तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है, जिससे अनुचित कंटेंट को तेजी से पहचानकर फिल्टर किया जा सके। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि AI से मिलने वाले सुझाव और जवाब Teens के लिए सुरक्षित और उपयुक्त हों।

    कंपनी का कहना है कि भले ही कोई सिस्टम पूरी तरह परफेक्ट नहीं होता, लेकिन वह लगातार सुधार की दिशा में काम कर रही है। इस अपडेट का मकसद Teens के लिए एक सुरक्षित डिजिटल माहौल तैयार करना और पेरेंट्स को ज्यादा भरोसा और नियंत्रण देना है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts