Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Instagram में चुपके से आया MUSE! जानिए आपके लिए क्या-क्या कर सकता है ये AI Agent

Instagram के शेयर मेन्यू में कुछ यूजर्स को MUSE नाम का नया विकल्प नजर आ रहा है। यह Meta का Personal AI Agent है, जो सिर्फ सवालों के जवाब देने के बजाय टिकट की कीमत देखने, रिजर्वेशन में मदद करने, रिमाइंडर लगाने और खर्च समझने जैसे काम कर सकता है। हालांकि, फिलहाल MUSE की उपलब्धता सभी देशों और यूजर्स के लिए एक जैसी नहीं है।
Instagram में चुपके से आया MUSE! जानिए आपके लिए क्या-क्या कर सकता है ये AI Agent
Instagram पर आया MUSE AI Agent

Instagram पर यूजर्स के लिए AI का इस्तेमाल अब एक नए स्तर पर पहुंचता नजर आ रहा है। कुछ यूजर्स को ऐप के शेयर मेन्यू में MUSE नाम का विकल्प दिखाई दे रहा है। यह Meta के Personal AI Agent से जुड़ा है, जिसे रोजमर्रा के काम आसान बनाने के लिए तैयार किया गया है। MUSE किसी काम को समझकर उसके जरूरी स्टेप तय करने और आगे की प्रक्रिया में मदद कर सकता है। हालांकि, अभी यह सुविधा सीमित यूजर्स तक ही पहुंची है और हर देश में इसकी उपलब्धता समान नहीं है। ऐसे में सभी Instagram यूजर्स को फिलहाल यह फीचर दिखाई देगा, ऐसा कहना जल्दबाजी होगी।

Instagram में MUSE क्यों दिख रहा है?

Instagram के शेयर मेन्यू में MUSE का विकल्प कुछ यूजर्स को नजर आ रहा है। इस पर टैप करने पर Meta के AI Agent Muse से जुड़ी ऐप लिस्टिंग खुलती है। यहां इसे यूजर के Personal AI Agent के तौर पर बताया गया है। इसका मकसद केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि किसी काम को समझकर उसे पूरा करने की दिशा में मदद करना है।

टिकट और रिजर्वेशन का काम होगा आसान

MUSE ऐसे कामों में मदद कर सकता है, जिनमें कई चरण होते हैं। उदाहरण के तौर पर यूजर किसी टिकट की कीमत पर नजर रखने के लिए इसकी मदद ले सकता है। कीमत सही समय पर मिलने पर रिजर्वेशन की प्रक्रिया में भी सहायता मिल सकती है। इससे बार-बार अलग-अलग जगह जानकारी चेक करने की जरूरत कम हो सकती है।

Anthropic ने लॉन्च किया Claude Haiku 5.5, Haiku 4.5 से 75% सस्ता और सबसे तेज

ईमेल और रिमाइंडर भी संभालेगा AI

अगर किसी ईमेल में फॉर्म भरने या किसी प्रक्रिया को पूरा करने का काम है, तो MUSE उसे समझने में सहायता कर सकता है। यह जरूरी कामों के लिए रिमाइंडर सेट करने में भी मदद कर सकता है। यानी AI केवल काम की जानकारी देने के बजाय उसे पूरा करने के अगले कदम भी सुझा सकता है।

खर्च कम करने के तरीके खोजेगा

MUSE को पैसों से जुड़े कामों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह खर्चों को देखकर बचत के संभावित रास्ते खोजने में मदद कर सकता है। उदाहरण के लिए, कई Paid Subscriptions होने पर यह बता सकता है कि किन सेवाओं को बंद करने से खर्च कम किया जा सकता है। हालांकि, किसी भुगतान की अंतिम मंजूरी यूजर ही देगा।

बड़े लक्ष्य भी बनेंगे आसान प्लान

MUSE में बड़े Goals को छोटे और जरूरी कदमों में बदलने का विकल्प भी दिखाई देता है। Dinner Reservation, Marathon Preparation और नई कार के लिए पैसे बचाने जैसे काम इसके उदाहरण हैं। यूजर अपना लक्ष्य बताकर उसके लिए एक व्यवस्थित प्लान तैयार कराने में AI की मदद ले सकता है।

कई सेवाओं से जुड़ सकता है MUSE

MUSE को Gmail, Google Calendar, Health, Facebook, Instagram, Peloton और Finance जैसी सेवाओं से कनेक्ट करने का विकल्प मिल सकता है। इन कनेक्शनों की मदद से AI यूजर के अलग-अलग कामों से जुड़ी जानकारी के आधार पर सहायता कर सकता है। हालांकि, फीचर्स और कनेक्शन की उपलब्धता यूजर की लोकेशन और अकाउंट के हिसाब से बदल सकती है।

रिसर्च में बड़ा खुलासा: चेरनोबिल के न्यूक्लियर फ्यूल कण 40 साल बाद भी वैसे ही, साइंटिस्ट हैरान

क्या सभी Instagram यूजर्स को मिलेगा MUSE?

फिलहाल MUSE की उपलब्धता सभी यूजर्स के लिए समान नहीं है। कुछ जगहों पर इसकी ऐप लिस्टिंग या फीचर दिखाई दे रहा है, जबकि कुछ देशों में इसके उपलब्ध नहीं होने की जानकारी मिलती है। इसलिए Instagram पर MUSE का विकल्प दिखना अभी एक सीमित रोलआउट का हिस्सा माना जा सकता है। Meta आगे इसे ज्यादा यूजर्स तक कब पहुंचाता है, यह देखने वाली बात होगी।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...Read More

Latest Posts