Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भारत में जल्द शुरू होगा सैटेलाइट इंटरनेट! स्टारलिंक को स्पेक्ट्रम आवंटन का इंतजार

भारत में सैटेलाइट इंटरनेट का दायरा बढ़ने वाला है। वनवेब सेवाएं शुरू करने के लिए तैयार है, वहीं स्टारलिंक को स्पेक्ट्रम आवंटन का इंतजार है और रिलायंस जियो 2029 तक अपना बड़ा सैटेलाइट नेटवर्क तैयार करने की योजना बना रहा है।
भारत में जल्द शुरू होगा सैटेलाइट इंटरनेट! स्टारलिंक को स्पेक्ट्रम आवंटन का इंतजार
भारत में जल्द शुरू होगा सैटेलाइट इंटरनेट!

इंडियन स्पेस एसोसिएशन के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अनिल कुमार भट्ट ने बताया कि भारत का सैटेलाइट कम्युनिकेशन बाजार तेजी से विस्तार की ओर बढ़ रहा है। जियो, वनवेब और स्टारलिंक को लाइसेंस मिल चुके हैं, लेकिन व्यावसायिक सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम और कीमतों का ढांचा तय होना बाकी है। वहीं, गगनयान मिशन को लेकर उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए देरी होना स्वीकार्य है।

भारत में जल्द मिलेगी सैटेलाइट इंटरनेट की सुविधा

भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं का विस्तार अब अगले चरण में पहुंच रहा है। इंडियन स्पेस एसोसिएशन (ISpA) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अनिल कुमार भट्ट (रिटायर्ड) ने बताया कि वनवेब सेवाएं देने के लिए तैयार है, जबकि स्टारलिंक भी जल्द भारत में अपनी शुरुआत कर सकता है।

ये भी पढ़ें: स्टारलिंक मुद्दे पर सरकार का हिटबैक, कहा- मस्क की कंपनी ने सबसे आखिर में लाइसेंस के लिए आवेदन किया और उसे प्राप्त किया

स्टारलिंक को स्पेक्ट्रम आवंटन का इंतजार

लेफ्टिनेंट जनरल भट्ट ने इंडिया इंटरनेशनल स्पेस कॉन्क्लेव 2026 के दौरान ANI से बातचीत में बताया कि स्टारलिंक को स्पेक्ट्रम के अंतिम आवंटन का इंतजार है। वहीं, रिलायंस जियो 2029 तक अपना बड़ा सैटेलाइट कम्युनिकेशन कॉन्स्टेलेशन यानी उपग्रहों का समूह तैनात करने की योजना बना रहा है।

एलन मस्क ने लगाया था एंट्री रोकने की कोशिश का आरोप

भारत में सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में कंपनियों की एंट्री को लेकर प्रतिस्पर्धा और बाजार तक पहुंच के मुद्दे पर चर्चा चल रही है। अक्टूबर में स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क ने आरोप लगाया था कि कुछ ताकतवर कारोबारी समूह मौजूदा ऑपरेटरों को बचाने के लिए स्टारलिंक की भारत में एंट्री रोकने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, सरकार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि लाइसेंस देने की प्रक्रिया पारदर्शी और सभी कंपनियों के लिए समान है।

Breaking News

जियो, वनवेब और स्टारलिंक को लाइसेंस

6 नवंबर को सरकारी सूत्रों ने ANI को बताया था कि जियो, वनवेब और स्टारलिंक तीनों को लाइसेंस मिल चुके हैं। हालांकि, व्यावसायिक सेवाएं शुरू करने के लिए स्पेक्ट्रम आवंटन, कीमत तय करने का ढांचा और सुरक्षा से जुड़ी शर्तों को पूरा करना जरूरी है। इन तीनों कंपनियों में स्टारलिंक ने सबसे आखिर में अपने अनुपालन से जुड़े दस्तावेज जमा किए थे।

अंतरराष्ट्रीय सहयोग और फंडिंग पर रहेगा खास फोकस

'इंडिया इंटरनेशनल स्पेस कॉन्क्लेव 2026' में इस बार अंतरराष्ट्रीय सहयोग और फंडिंग को प्रमुख मुद्दा बनाया गया है। कार्यक्रम में फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया और रूस के प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए हैं, जबकि दूसरे दिन अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान शैक्षणिक संस्थानों, उद्योगों और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के बीच कई समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर भी किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: यूक्रेन में स्टारलिंक पर क्यों बढ़ी चिंता? ट्रंप बोले- मस्क से बात कर सुलझाऊंगा समस्या

'गगनयान मिशन में देरी मंजूर, सुरक्षा से समझौता नहीं'

भारत और फ्रांस के अंतरिक्ष सहयोग पर बात करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल भट्ट ने बताया कि दोनों देश एक-दूसरे की लॉन्च सुविधाओं का इस्तेमाल कर अपने उपग्रह भेज चुके हैं और यह साझेदारी आगे भी जारी रहेगी। वहीं, गगनयान मिशन को लेकर उन्होंने कहा कि इंसानों को अंतरिक्ष में भेजना बेहद जटिल काम है। इसमें सुरक्षा सबसे जरूरी है और सफलता के लिए थोड़ी देरी स्वीकार की जा सकती है। साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल भट्ट ने कहा कि इस मिशन में विफलता की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts