Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भारत में लाखों लोग इस्तेमाल कर रहे कमजोर पासवर्ड, 123456 सबसे आगे; देखें पूरी लिस्ट

NordPass की 2026 रिपोर्ट में भारत के सबसे आम पासवर्ड की सूची जारी हुई है। जानिए 123456 समेत कौन से कमजोर पासवर्ड लाखों लोग इस्तेमाल कर रहे हैं।
भारत में लाखों लोग इस्तेमाल कर रहे कमजोर पासवर्ड, 123456 सबसे आगे; देखें पूरी लिस्ट

आज के डिजिटल दौर में बैंकिंग, सोशल मीडिया, ईमेल और ऑनलाइन शॉपिंग जैसे ज्यादातर काम पासवर्ड के जरिए होते हैं। ऐसे में अकाउंट की सुरक्षा के लिए मजबूत पासवर्ड रखना बेहद जरूरी है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग ऐसे आसान पासवर्ड इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनका अनुमान लगाना हैकर्स के लिए मुश्किल नहीं है। साइबर सिक्योरिटी कंपनी नॉर्डपास (NordPass) की 2026 की रिपोर्ट में दुनिया और भारत के 200 सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले पासवर्ड की सूची जारी की गई है। इसमें '123456' सबसे ऊपर है। भारत में भी 8.72 लाख से ज्यादा यूजर्स इसी पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं।

दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल हो रहा 123456 पासवर्ड

नॉर्डपास ने नॉर्डलेयर इंटेलिजेंस (NordLayer Intelligence) और साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स के साथ मिलकर यह रिपोर्ट तैयार की है। इसके लिए सितंबर 2025 से सितंबर 2026 के बीच सार्वजनिक डेटा लीक और डार्क वेब पर सामने आए पासवर्ड का विश्लेषण किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, इस रिसर्च में किसी व्यक्ति का निजी डेटा खरीदा या हासिल नहीं किया गया। दुनिया के 44 देशों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले पासवर्ड की सूची में '123456' पहले नंबर पर है। इसका इस्तेमाल दुनियाभर में 72 लाख से ज्यादा यूजर्स कर रहे हैं। इसके बाद 'admin', '12345678', '123456789' और '1234' जैसे आसान पासवर्ड शामिल हैं। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि लोग अब भी सामान्य नंबर सीक्वेंस और आसानी से याद रहने वाले शब्दों को पासवर्ड के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे पासवर्ड साइबर सुरक्षा के लिहाज से कमजोर माने जाते हैं।

दुनिया के टॉप-10 सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले पासवर्ड

पासवर्ड

यूजर्स की संख्या

123456

72,34,326

admin

44,55,221

12345678

29,53,492

123456789

18,88,014

1234

18,79,782

12345

12,93,228

password

12,45,586

Aa123456

5,22,372

Pass@123

5,18,404

1234567890

5,12,553

भारत में भी लाखों लोग रख रहे ऐसे पासवर्ड

भारत में भी पासवर्ड इस्तेमाल करने का पैटर्न दुनिया से बहुत अलग नहीं है। यहां सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला पासवर्ड '123456' है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 8,72,515 यूजर्स इस पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं।

भारत की सूची में दूसरे नंबर पर '12345678' है, जिसका इस्तेमाल 3,54,339 यूजर्स कर रहे हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर 'admin' है। इसके अलावा '1234', '12345' और '123456789' जैसे आसान पासवर्ड भी बड़ी संख्या में इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

खास बात यह है कि भारत के टॉप-10 पासवर्ड में 'Admin@123', 'Welcome@123' और 'admin@123' जैसे कॉम्बिनेशन भी शामिल हैं। इनमें बड़े अक्षर, छोटे अक्षर और विशेष चिह्न होने के बावजूद इन्हें मजबूत पासवर्ड नहीं माना जा सकता, क्योंकि ये पहले से प्रचलित और आसानी से अनुमान लगाए जाने वाले पैटर्न हैं।

भारत के टॉप-10 सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले पासवर्ड

पासवर्ड

यूजर्स की संख्या

123456

8,72,515

12345678

3,54,339

admin

2,95,386

1234

2,43,882

12345

2,38,881

123456789

2,16,777

password

1,64,647

Admin@123

1,39,109

Welcome@123

1,03,375

admin@123

97,010

पासवर्ड कमजोर है तो ऐसे करें अकाउंट सुरक्षित

अगर आपका पासवर्ड भी इस सूची में शामिल है तो उसे बदल देना बेहतर है। केवल नाम के साथ कुछ नंबर या स्पेशल कैरेक्टर जोड़ देने से पासवर्ड सुरक्षित नहीं हो जाता। पासवर्ड बनाते समय उसकी लंबाई और उसके कॉम्बिनेशन का ध्यान रखना जरूरी है।

Breaking News

साइबर सुरक्षा के लिए इन बातों का ध्यान रखें:

  • कम से कम 14 से 16 अक्षरों का लंबा पासवर्ड बनाएं।
  • बड़े और छोटे अक्षरों के साथ नंबर और स्पेशल कैरेक्टर का इस्तेमाल करें।
  • अपना नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर पासवर्ड में न रखें।
  • एक ही पासवर्ड को अलग-अलग वेबसाइट और ऐप पर इस्तेमाल न करें।
  • हर अकाउंट के लिए अलग और मजबूत पासवर्ड रखें।
  • पासवर्ड याद रखने के लिए भरोसेमंद पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • जहां सुविधा उपलब्ध हो, वहां टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) या पासकी एक्टिवेट करें।

सिर्फ पासवर्ड बदलना ही काफी नहीं

ऑनलाइन अकाउंट की सुरक्षा के लिए मजबूत और अलग-अलग पासवर्ड रखना जरूरी है। इसके साथ ही टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल भी करना चाहिए। इससे पासवर्ड किसी के हाथ लगने की स्थिति में भी अकाउंट को अतिरिक्त सुरक्षा मिल सकती है। इसलिए अगर आप भी आसान नंबर या सामान्य शब्दों को पासवर्ड बनाकर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अपनी डिजिटल सुरक्षा पर ध्यान देने का समय है।

भारत में लाखों लोग इस्तेमाल कर रहे कमजोर पासवर्ड, 123456 सबसे आगे; देखें पूरी लिस्ट

आज के डिजिटल दौर में बैंकिंग, सोशल मीडिया, ईमेल और ऑनलाइन शॉपिंग जैसे ज्यादातर काम पासवर्ड के जरिए होते हैं। ऐसे में अकाउंट की सुरक्षा के लिए मजबूत पासवर्ड रखना बेहद जरूरी है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग ऐसे आसान पासवर्ड इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनका अनुमान लगाना हैकर्स के लिए मुश्किल नहीं है। साइबर सिक्योरिटी कंपनी नॉर्डपास (NordPass) की 2026 की रिपोर्ट में दुनिया और भारत के 200 सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले पासवर्ड की सूची जारी की गई है। इसमें '123456' सबसे ऊपर है। भारत में भी 8.72 लाख से ज्यादा यूजर्स इसी पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं।

भारत के टेक्सटाइल सेक्टर को मिली नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी मांग

दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल हो रहा 123456 पासवर्ड

नॉर्डपास ने नॉर्डलेयर इंटेलिजेंस (NordLayer Intelligence) और साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स के साथ मिलकर यह रिपोर्ट तैयार की है। इसके लिए सितंबर 2025 से सितंबर 2026 के बीच सार्वजनिक डेटा लीक और डार्क वेब पर सामने आए पासवर्ड का विश्लेषण किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, इस रिसर्च में किसी व्यक्ति का निजी डेटा खरीदा या हासिल नहीं किया गया।

दुनिया के 44 देशों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले पासवर्ड की सूची में '123456' पहले नंबर पर है। इसका इस्तेमाल दुनियाभर में 72 लाख से ज्यादा यूजर्स कर रहे हैं। इसके बाद 'admin', '12345678', '123456789' और '1234' जैसे आसान पासवर्ड शामिल हैं।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि लोग अब भी सामान्य नंबर सीक्वेंस और आसानी से याद रहने वाले शब्दों को पासवर्ड के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे पासवर्ड साइबर सुरक्षा के लिहाज से कमजोर माने जाते हैं।

Breaking News

दुनिया के टॉप-10 सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले पासवर्ड

पासवर्ड

यूजर्स की संख्या

123456

72,34,326

admin

44,55,221

12345678

29,53,492

123456789

18,88,014

1234

18,79,782

12345

12,93,228

password

12,45,586

Aa123456

5,22,372

Pass@123

5,18,404

1234567890

5,12,553

भारत में भी लाखों लोग रख रहे ऐसे पासवर्ड

भारत में भी पासवर्ड इस्तेमाल करने का पैटर्न दुनिया से बहुत अलग नहीं है। यहां सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला पासवर्ड '123456' है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 8,72,515 यूजर्स इस पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं।

भारत की सूची में दूसरे नंबर पर '12345678' है, जिसका इस्तेमाल 3,54,339 यूजर्स कर रहे हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर 'admin' है। इसके अलावा '1234', '12345' और '123456789' जैसे आसान पासवर्ड भी बड़ी संख्या में इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

11 दिन में CEO पद पर लौटे जेन्सेन हुआंग, Steve Jobs से Sam Altman तक जानिए उन 5 दिग्गजों की कहानी जिन्होंने की वापसी

खास बात यह है कि भारत के टॉप-10 पासवर्ड में 'Admin@123', 'Welcome@123' और 'admin@123' जैसे कॉम्बिनेशन भी शामिल हैं। इनमें बड़े अक्षर, छोटे अक्षर और विशेष चिह्न होने के बावजूद इन्हें मजबूत पासवर्ड नहीं माना जा सकता, क्योंकि ये पहले से प्रचलित और आसानी से अनुमान लगाए जाने वाले पैटर्न हैं।

भारत के टॉप-10 सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले पासवर्ड

पासवर्ड

यूजर्स की संख्या

123456

8,72,515

12345678

3,54,339

admin

2,95,386

1234

2,43,882

12345

2,38,881

123456789

2,16,777

password

1,64,647

Admin@123

1,39,109

Welcome@123

1,03,375

admin@123

97,010

पासवर्ड कमजोर है तो ऐसे करें अकाउंट सुरक्षित

अगर आपका पासवर्ड भी इस सूची में शामिल है तो उसे बदल देना बेहतर है। केवल नाम के साथ कुछ नंबर या स्पेशल कैरेक्टर जोड़ देने से पासवर्ड सुरक्षित नहीं हो जाता। पासवर्ड बनाते समय उसकी लंबाई और उसके कॉम्बिनेशन का ध्यान रखना जरूरी है।

Featured News

साइबर सुरक्षा के लिए इन बातों का ध्यान रखें:

  • कम से कम 14 से 16 अक्षरों का लंबा पासवर्ड बनाएं।
  • बड़े और छोटे अक्षरों के साथ नंबर और स्पेशल कैरेक्टर का इस्तेमाल करें।
  • अपना नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर पासवर्ड में न रखें।
  • एक ही पासवर्ड को अलग-अलग वेबसाइट और ऐप पर इस्तेमाल न करें।
  • हर अकाउंट के लिए अलग और मजबूत पासवर्ड रखें।
  • पासवर्ड याद रखने के लिए भरोसेमंद पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • जहां सुविधा उपलब्ध हो, वहां टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) या पासकी एक्टिवेट करें।

सिर्फ पासवर्ड बदलना ही काफी नहीं

ऑनलाइन अकाउंट की सुरक्षा के लिए मजबूत और अलग-अलग पासवर्ड रखना जरूरी है। इसके साथ ही टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल भी करना चाहिए। इससे पासवर्ड किसी के हाथ लगने की स्थिति में भी अकाउंट को अतिरिक्त सुरक्षा मिल सकती है। इसलिए अगर आप भी आसान नंबर या सामान्य शब्दों को पासवर्ड बनाकर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अपनी डिजिटल सुरक्षा पर ध्यान देने का समय है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...

Latest Posts