Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Viral Chai Wala :इंदौरी ‘सुनील शेट्टी’ दिलीप वर्मा के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स, फिर भी बेचते हैं चाय!

बॉलीवुड में ‘अन्ना’ के नाम से मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी के एक हमशक्ल इंदौर में भी अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। इनका असली नाम दिलीप वर्मा है, लेकिन शहर में लोग उन्हें ‘इंदौरी सुनील शेट्टी’ के नाम से जानते हैं।
Follow on Google News
इंदौरी ‘सुनील शेट्टी’ दिलीप वर्मा के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स, फिर भी बेचते हैं चाय!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    प्रभा उपाध्याय इंदौर। फिल्म स्टार सुनील शेट्टी के हमशक्ल दिलीप वर्मा ने अपने व्यक्तित्व को इस तरह ढाल लिया है कि उनका चलना, बोलना और ड्रेसिंग स्टाइल काफी हद तक सुनील शेट्टी जैसा ही दिखाई देता है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।

     TikTok के दौर से वीडियो की शुरुआत

    दिलीप वर्मा बताते हैं कि उनके वीडियो बनाने की शुरुआत टिकटॉक के दौर से हुई थी। उस समय उन्होंने अभिनेता के स्टाइल की नकल करते हुए छोटे-छोटे वीडियो बनाना शुरू किए, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता बढ़ती गई और आज सोशल मीडिया पर उनके अनेक फॉलोअर्स हैं। मोज ऐप पर उन्हें करीब डेढ़ लाख लोग फॉलो करते हैं, जबकि फेसबुक पर करीब 3.5 लाख और इंस्टाग्राम पर लगभग 4 लाख फॉलोअर्स हैं।

    प्रसिद्धि के बावजूद चाय का स्टॉल लगाते हैं 

    सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के बावजूद दिलीप वर्मा मेहनत से पीछे नहीं हटते। इंदौर में वे अपनी चाय की दुकान चलाते हैं। इससे पहले वे स्कूल बस भी चला चुके हैं। उनके पिता किसान और माता गृहिणी हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी चाय की दुकान की रील देखने के बाद कई ग्राहक खासतौर पर चाय पीने पहुंचते हैं। हालांकि इस दुकान को शुरू किए अभी चार-पांच महीने ही हुए हैं।

    Featured News

    2018 में मुंबई में हुई पहली मुलाकात

    दिलीप की अभिनेता सुनील शेट्टी से पहली मुलाकात 2018 में मुंबई में हुई थी। इसके बाद वे कई बार उनसे मिल चुके हैं। दिलीप बताते हैं कि ‘अन्ना’ ने उन्हें आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए हमेशा प्रेरित किया। उन्हें अभिनेता की ओर से तीन-चार गिफ्ट भी मिल चुके हैं। साथ ही यह भरोसा भी मिला है कि भविष्य में उन्हें बॉलीवुड में काम करने का अवसर मिल सकता है।

    फिटनेस को लेकर भी सजग

    दिलीप वर्मा फिटनेस के प्रति भी काफी सजग हैं। वे नियमित रूप से जिम जाते हैं और 90 के दशक के सुनील शेट्टी के स्टाइल को फॉलो करते हैं। उनकी पसंदीदा फिल्मों में धड़कन शामिल है। उनका सपना है कि उन्हें बॉलीवुड में काम करने का मौका मिले और वे अपने पसंदीदा अभिनेता के साथ किसी फिल्म या प्रोजेक्ट में काम कर सकें। दिलीप का मानना है कि मेहनत, लगन और सही अवसर के साथ उनका यह सपना एक दिन जरूर पूरा होगा।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts